---विज्ञापन---
September Theatre Release: ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ‘हैवान’ तक…सितंबर के महीने में बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटेंगी ये 8 फिल्में
सितंबर के महीने में तमाम फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. जिसमें रोमांटिक फिल्मों से लेकर हॉरर, थ्रिलर भी शामिल हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं पूरी लिस्ट पर.
सितंबर के महीने की जल्द ही शुरुआत होने वाली है. ये महीना सिनेमा लवर्स के लिए जबरदस्त रहने वाला है. क्योंकि इस महीने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की तमाम फिल्में थिएटर में रिलीज होने वाली हैं. जिसमें क्राइम थ्रिलर, हॉरर और रोमांटिक फिल्में शामिल हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.
मिर्जापुर द मूवी
मिर्जापुर सीरीज ने ओटीटी जमकर दर्शकों को एंटरटेन किया है. वहीं अब इस सीरीज की फिल्म आने वाली है. अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म मिर्जापुर द मूवी आने वाली है. इस फिल्म में इस बार पंचायत के जितेंद्र कुमार भी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज होने वाली है.
'हैवान'
लिस्ट में अक्षय कुमार, सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'हैवान' भी शामिल है. जिसका डायरेक्शन प्रियदर्शन कर रहे हैं. फिल्म में सैफ अली खान एक अंधे शख्स के रोल में नजर आएंगे और अक्षय इसमें विलेन बनेंगे. ये मूवी सिनेमाघरों में 11 सितंबर को रिलीज होगी.
'वीवन फोर्स ऑफ फॉरेस्ट'
'वीवन फोर्स ऑफ फॉरेस्ट' भी लिस्ट में शामिल है.सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म वीवन सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज होगी.
'लव लॉटरी'
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर फिल्म 'लव लॉटरी' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ये एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है. इसके अलावा इसी दिन मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म दायरा भी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी.
'द पैराडाइज'
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी लीड रोल में नजर आएंगे. श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 24 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
'इम्मॉर्टल'
वहीं, तमिल हॉरर थ्रिलर फिल्म 'इम्मॉर्टल' का नाम भी लिस्ट में शामिल है. जीवी.प्रकाश कुमार और कयादु लोहार स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में 4 सितंबर को दस्तक देगी. फिल्म का डायरेक्शन मरियप्पन चिन्ना ने किया है.
'सरदार 2'
लिस्ट में आखिरी नाम कार्थी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सरदार 2' का है. पी.एस मित्रन के निर्देशन में बनी ये फिल्म 10 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.