Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बने मसीहा, खाने से लेकर सैनिटरी पैड तक पहुंचा रही टीम

---विज्ञापन---

Salman Khan Assam Flood Relief: असम इन दिनों भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है. लाखों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं और कई इलाकों में हालात बेहद मुश्किल बने हुए हैं. ऐसे समय में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की है. अपनी चैरिटेबल संस्था 'बीइंग ह्यूमन' के जरिए उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत अभियान शुरू किया है.

असम बाढ़ पीड़ितों को मदद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान इन दिनों मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके बावजूद उन्होंने असम में अपने फैन क्लब सलमान खान फैन क्लब (SKFC) असम से संपर्क किया और राहत कार्यों की पूरी प्लानिंग बनाई. इसके बाद उनकी टीम ने जरूरतमंद लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने का काम शुरू कर दिया.

---Advertisement---

सलमान खान ने बढ़ाया मदद का हाथ

राहत अभियान के पहले चरण में शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित परिवारों तक रेडी टू ईट फूड पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं. इन पैकेट्स में बिस्कुट, गुड़, पोहा, मुरमुरा, ब्रेड, चीज और जैम जैसी खाने की चीजें शामिल हैं. कोशिश यही है कि हर परिवार के पास कम से कम तीन दिन तक का खाने का सामान भेजा जा सके, ताकि वे मुश्किल समय में भूखे न रहें.

खाने से लेकर पीने के पानी तक की व्यवस्था

सिर्फ खाने का ही नहीं, बल्कि दूसरी जरूरी चीजों का भी खास ध्यान रखा गया है. वॉलंटियर्स प्रभावित इलाकों में पीने का साफ पानी, पानी शुद्ध करने वाली गोलियां, सैनिटरी पैड और मच्छरों से बचाव के लिए कॉइल भी बांट रहे हैं. राहत अभियान को कई चरणों में पूरा करने की प्लानिंग बनाई गई है.

---Advertisement---

जरूरी सामान पर भी दिया जा रहा ध्यान

बताया जा रहा है कि अगले चरण में जरूरतमंद परिवारों को राशन किट और जरूरी दवाइयां दी जाएंगी. वहीं आखिरी चरण में 'बीइंग ह्यूमन' बाढ़ से क्षतिग्रस्त स्कूलों और अस्पतालों के पुनर्निर्माण में भी सहयोग करेगी, ताकि प्रभावित लोग जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें.

भूमि पेडनेकर भी मदद को आईं आगे

बहरहाल, सलमान खान के अलावा एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी राहत कार्य में आगे आई हैं, उन्होंने भारत डिजास्टर रिलीफ फाउंडेशन (BDRF) के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राशन, पीने का पानी और जरूरी सामान पहुंचाने में मदद की है.

---Advertisement---

मशहूर सितारे मदद को आए आगे

इधर, असम के मशहूर सिंगर पापोन ने विशाल ददलानी, दिव्या कुमार और निलोत्पल बोरा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैरिटी कॉन्सर्ट आयोजित कर लोगों से राहत कार्यों में सहयोग की अपील की. बताया जा रहा है कि बाढ़ से करीब सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं. ऐसे कठिन समय में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिससे हजारों जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है.

First published on: Jul 28, 2026 05:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola