---विज्ञापन---
एक्ट्रेस बेटी के विवाद ने छीन ली पापा की नौकरी, खुद बयां की दर्दनाक दास्तान
Actress Reveals Her Father Lost His Job Controversy: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने बताया कि उनके एक बड़े विवाद के कारण उनके पापा को नौकरी से निकाल दिया गया.
Actress Reveals Her Father Lost His Job Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों करण जौहर के रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के सीजन 2 में नजर आ रही हैं. हाल ही में रिया चक्रवर्ती फिल्ममेकर फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में बतौर गेस्ट के तौर पर शामिल हुई. इस व्लॉग में रिया ने अपना घर दिखाते हुए फराह खान के साथ जिंदगी के कई किस्से और बातें शेयर की हैं. जहां, उन्होंने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. उन्होंने बताया कि इस विवाद के उनके पापा को अपने सरनेम की वजह से नौकरी से हाथ धोना पड़ा. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा है.
पापा को नौकरी से निकाल...
फराह खान हाल ही में अपने नए यूट्यूब व्लॉग के लिए रिया चक्रवर्ती के घर पर पहुंची. इस दौरान, रिया ने सुशांत की मौत और अपनी गिरफ्तारी के बाद परिवार द्वारा झेली गई मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि इन सभी विवाद की वजह से उनके पापा को नौकरी से निकाल दिया गया था.
काफी नुकसान उठाना पड़ा...
रिया ने बताया कि उनके पापा इंद्रजीत चक्रवर्ती एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर और प्री-ट्रीटमेंट मेडिकल कॉर्प्स एमिनिस्ट्रेटर हैं. उनको भी इस विवाद की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया. इसकी वजह से उन्हें भी प्रोफेशनली काफी नुकसान उठाना पड़ा था.
सरनेम पता चलते ही...
रिया ने कहा, 'पापा को शहर के एक बहुत बड़े अस्पताल में मेडिकल सुपरिटेंडेंट की बहुत बड़ी नौकरी मिली थी. लेकिन फिर उन्हें उनका सरनेम पता चला और उन्होंने कहा, 'माफ कीजिए, आप रिया चक्रवर्ती के पिता हैं तो आप यहां काम नहीं कर सकते.' इस दौरान व्लॉग में उनके पिता भी मौजूद थे.
रिया के पापा ने कहा...
व्लॉग में रिया के पापा ने कहा वे अपनी नई रसोई में बनने वाले टेस्टी खाने के लिए बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे. इस पर फराह खान ने कहा कि उन्होंने उनके लिए भुना हुआ चिकन तैयार रखा है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.