Wednesday, 3 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranveer Singh ने पलट दिया पूरा खेल! ‘डॉन 3’ विवाद में FWICE को भेजा लीगल नोटिस

---विज्ञापन---

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की आगामी फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चल रहा विवाद अब एक बेहद गंभीर कानूनी मोड़ ले चुका है. फिल्म से अचानक पीछे हटने के बाद लगे बैन के खिलाफ अब खुद अभिनेता ने कड़ा रुख अपनाया है. निर्माता टीपी अग्रवाल के कोर्ट जाने के बाद, अब रणवीर सिंह ने सीधे फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. रणवीर सिंह की लीगल टीम ने फेडरेशन को कानूनी नोटिस भेजने के साथ ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसने पूरे बॉलीवुड गलियारे में हलचल मचा दी है.

2 जून को भेजा गया लीगल नोटिस

रणवीर सिंह की कानूनी टीम ने 2 जून को फेडरेशन (FWICE) को आधिकारिक नोटिस भेजा. यह नोटिस फेडरेशन के उस 'नॉन-कॉपरेशन डायरेक्टिव' (असहयोग निर्देश) के खिलाफ है, जिसके तहत इंडस्ट्री के वर्कर और सदस्यों को रणवीर के साथ किसी भी प्रोजेक्ट पर काम करने से मना किया गया था (जिसे एक तरह का बैन माना जा रहा है).

---Advertisement---

रणवीर से पहले टीपी अग्रवाल ने किया था समर्थन

रणवीर सिंह से पहले 'हम तुम्हारे हैं सनम' जैसी फिल्मों के निर्माता और IMPPA के पूर्व प्रेसिडेंट टीपी अग्रवाल ने भी इस मामले में कोर्ट का रुख किया था. उन्होंने फेडरेशन के इस निर्देश को गलत बताते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.

क्यों शुरू हुआ था पूरा विवाद?

साल 2023 में रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की 'डॉन 3' साइन की थी, जहां वे शाहरुख खान को रिप्लेस करने वाले थे. लेकिन 'धुरंधर' फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद, रणवीर ने अचानक 'डॉन 3' की फ्रेंचाइजी से अपने कदम पीछे खींच लिए, जिसके बाद विवाद खड़ा हुआ.

---Advertisement---

मेकर्स का 45 करोड़ का नुकसान

फिल्म से रणवीर के अचानक हटने के बाद जब दोनों पक्षों में कोई समझौता नहीं हो सका, तो डायरेक्टर फरहान अख्तर ने FWICE से मदद मांगी. मेकर्स का दावा है कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन वर्क पर अब तक 45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जो रणवीर के हटने से डूबने की कगार पर हैं.

FWICE की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रणवीर सिंह द्वारा कोर्ट का रुख करने और लीगल नोटिस भेजने के तुरंत बाद, फेडरेशन ने भी जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर ली है. FWICE ने इस मुद्दे पर मीडिया के सामने अपना रुख साफ करने के लिए 3 जून को एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का निर्णय लिया है.

---Advertisement---
First published on: Jun 03, 2026 09:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola