Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Collection Day 13: 100 करोड़ पार हुई ‘दृश्यम 3’, 13वें मोहनलाल की फिल्म ने जोड़े इतने करोड़

Drishyam 3 Box Office Collection Day 13: मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करती नजर आ रही है. भारत में फिल्म की कमाई 100 करोड़ पार पहुंच गई.

---विज्ञापन---

Drishyam 3 box office collection day 13

Drishyam 3 Box Office Collection Day 13: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज के पहले दिन से ही धुआंधार कमाई कर रही है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी की दिल जीत लिया है. यही कारण है कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर हर एक रोज मोटी कमाई करती नजर आ रही है.

21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘दृश्यम 3’ को 13 दिन बीत गए हैं. जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं और अपनी दमदार कहानी से ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी भी उतरी है. ऐसे में आइए फिल्म के 13वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

13वें दिन, 100 करोड़ पार हुई ‘दृश्यम 3’

13वें दिन, दृश्यम 3 (मलयालम) ने ₹1.55 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹116.55 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹100.45 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 13वें दिन ₹0.75 करोड़ का बिजनेस किया, जिससे इसका ओवरसीज कलेक्शन ₹110.75 करोड़ हो गया है. इसके साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹227.30 करोड़ हो गया है. इस तरह मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है.

दृश्यम फ्रैंचाइजी की पिछली दो फिल्मों की तरह ‘दृश्यम 3’ भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. ये फिल्म मोहनलाल के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक होने जा रही है. इस मूवी में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसीबा हसन, सिद्दीकी, आशा शरथ, एस्थर अनिल, कलाभवन शाजोन और मुरली गोपी जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

दुनियाभर में ‘दृश्यम 3’ का जलवा

इंडिया बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के साथ ही ‘दृश्यम 3’ ने इंटरनेशनल मार्केट में भी तहलका मचाया हुआ है. अपने रिलीज के 13 दिनों में इस फिल्म ने दुनियाभर में 220 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है. इससे साफ नजर आता है कि फिल्म की कहानी विदेशों में भी खूब पसंद की जा रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 02, 2026 11:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola