Wednesday, 3 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: अर्जुन सरजा की ‘ब्लास्ट’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, मंगलवार को धड़ाम से गिरी ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’, जानें कलेक्शन

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों अर्जुन सरजा की फिल्म ब्लास्ट छाई हुई है. दूसरी ओर दृश्यम 3 और करुप्पू की कमाई में गिरावट आई है. साथ ही साथ चांद मेरा दिल का कलेक्शन भी मंगलवार को कुछ खास नहीं रहा है.

---विज्ञापन---

Drishyam 3-kARUPPU, Chand Mera Dil, blast
Drishyam 3-kARUPPU, Chand Mera Dil, blast

Box Office Collection: सिनेमाघरों में 28 मई को साउथ सुपरस्टार अर्जुन सरजा स्टारर फिल्म ब्लास्ट रिलीज हुई है. इस फिल्म ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है और फिल्म लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है. इस मूवी ने मोहनलाल की दृश्यम 3 और सूर्या स्टारर करुप्पू को भी मात दे दी है. वहीं, दूसरी ओर बॉलीवुड फिल्म चांद मेरा दिल भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है. तो चलिए एक नजर डालते हैं इन चारों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

ब्लास्ट ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर

हम सबसे पहले बात करेंगे अर्जुन सरजा स्टारर फिल्म ब्लास्ट की. यह एक एक्शन फैमिली ड्रामा मूवी है, जिसमें अर्जुन के अलावा अभिरामी और प्रीति मुकुंदन भी नजर आई हैं. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन इसने 2.15 करोड़ की कमाई की थी. तीसरे दिन 4.55 करोड़, चौथे दिन 6 करोड़, पांचवें दिन 3.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन यानी कि मंगलवार को 3.45 करोड़ का कारोबार किया है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 29.1 प्रतिशत रही है और इसने सिर्फ 6 दिनों में भारत में 21 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दुनिया भर में इसने 30.93 करोड़ की कमाई की है.

---विज्ञापन---

दृश्यम 3 ने भारत में कमा डाले 100 करोड़

वहीं, मोहनलाल की मलयालम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 को लेकर बात करें तो इस मूवी की 13वें दिन कमाई घटी है. फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक अपने दूसरे मंगलवार को 1.55 करोड़ का कलेक्शन किया है. मूवी ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसने दुनिया भर में 227.30 करोड़ का कलेक्शन किया है.

करुप्पू ने किया मंगलवार को इतना कलेक्शन

सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म करुप्पू के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो इस फिल्म की अच्छी शुरुआत रही थी. हालांकि तीसरे मंगलवार फिल्म की कमाई में गिरावट आई है. इसने अपनी रिलीज के 19वें दिन सिर्फ 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया है और फिल्म ने भारत में कुल 186.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दुनिया भर में फिल्म ने 294.85 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

---विज्ञापन---

चांद मेरा दिल ने कमाए इतने करोड़

आखिर में नजर डालेंगे बॉलीवुड फिल्म चांद मेरा दिल पर. जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी लीड रोल में नजर आए हैं. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इस मूवी ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अपने रिलीज के 12वें दिन सिर्फ 1 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में 12 दिनों में 26.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दुनिया भर में इसकी कमाई 34.90 करोड़ हो गई है.

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office Collection Day 13: 100 करोड़ पार हुई ‘दृश्यम 3’, 13वें मोहनलाल की फिल्म ने जोड़े इतने करोड़

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2026 07:10 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola