Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranbir Kapoor के साथ इंटीमेट सीन करने पर Tripti Dimri का उड़ा था मजाक! सालों बाद एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

साल 2023 में तृप्ति डिमरी रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में दिखी थीं. इस मूवी में दोनों के बीच एक इंटीमेट सीन फिल्माया गया था, जिसको लेकर बाद में एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. वहीं अब तृप्ति ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

---विज्ञापन---

Tripti Dimri
Tripti Dimri

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अक्सर ही किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं. उन्होंने साल 2023 में रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल की थी. इस फिल्म में रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी के बीच इंटीमेट सीन फिल्माया गया था. जिसके कारण एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लंबे वक्त तक चर्चा का विषय बनी रही थीं. इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें भाभी 2 कहना शुरू कर दिया था. इसके अलावा एक्ट्रेस को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. वहीं अब सालों बाद तृप्ति ने इसपर रिएक्ट किया है और बताया है कि उन्हें बुरा लगता है.

एनिमल के बाद ट्रोलिंग पर बोलीं तृप्ति डिमरी

दरअसल, इंडिया टुडे से बात करते हुए तृप्ति ने एनिमल के बाद हुई ट्रोलिंग को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ” ये मुश्किल है. कभी कभी मैं स्ट्रांग दिखने की कोशिश करती हूं. मैं कहती हूं कि नहीं, इसका मुझपर कोई असर नहीं पड़ता. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. इसे नजरअंदाज कर दूंगी. लेकिन ऐसा नहीं है. कभी न कभी कहीं न कहीं आपको कुछ चुभता है. ये एक फिल्म है जो मैंने की है और मुझे इसपर गर्व है.

---विज्ञापन---

अपने फैसले पर तृप्ति को है गर्व

तृप्ति ने आगे कहा, ” इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिस पर मुझे गर्व न हो. ये एक ऐसा फैसला था जो मैंने अपने लिए लिया था. इसके साथ मैं कंफर्टेबल थी. मैंने जो भी फिल्म की है मैं उसे लेकर गर्व महसूस करती हूं. चाहे वो बुलबुल हो या फिर कला. एक्ट्रेस ने आगे कहा, ” मुझे लगता है कि ये फेयर नहीं है. हम बहुत जल्दी जज करते हैं और सिर्फ लड़की को.

एनिमल में नजर आए थे ये एक्टर्स

बता दें कि फिल्म एनिमल का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था और इस फिल्म में रणबीर कपूर, तृप्ति डिमरी के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, शक्ति कपूर और बॉबी देओल जैसे एक्टर्स भी नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था.

---विज्ञापन---

जल्द इस फिल्म में दिखेंगी तृप्ति डिमरी

काम को लेकर बात करें तो तृप्ति डिमरी माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म ‘मां बहन’ में नजर आएंगी. इस मूवी में रवि किशन भी दिखाई देंगे. यह एक कॉमेडी फिल्म है. जो कि 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीत चुकी Hina Khan की ये है बड़ी ख्वाहिश, इस चीज में दिखना चाहती हैं बेहतर

---विज्ञापन---
First published on: Jun 03, 2026 08:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola