Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणदीप हुड्डा को राम गोपाल वर्मा से हर महीने मिलते थे 35 हजार रुपये? आखिर क्या थी इसके पीछे की वजह

रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. हालांकि करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने काफी स्ट्रगल किया. वहीं, एक वक्त ऐसा भी था जब फेमस डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा उन्हें हर महीने 35 हजार रुपये दिया करते थे और ये सिलसिला तीन सालों तक चला था. लेकिन ऐसा क्यों था, चलिए जानते हैं.

रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. वह अक्सर ही अपनी शानदार एक्टिंग, फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. हालांकि एक्टर के लिए फिल्मों में आना और अपना नाम कमाना कभी भी आसान नहीं था. करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने तमाम मुश्किलों का सामना किया. वहीं, आज रणदीप अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं एक्टर के स्ट्रगलिंग डेज पर, जिन्होंने एक्टर को आगे बढ़ने में मदद की और एक सफल अभिनेता बनाया.  

रणदीप हुड्डा का बर्थडे/ करियर

रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को रोहतक, हरियाणा में हुआ था. एक्टर एक हरियाणवी जाट परिवार से ताल्लुक रखे हैं. उनके पिता रणदीप सिंह एक सर्जन हैं और मां एक सोशल वर्कर हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत मीरा नायर की फिल्म मॉनसून वेडिंग से की थी, जो कि 2001 में आई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही थी. रणदीप ने इसके बाद राम गोपाल वर्मा की फिल्म D, डरना जरूरी है, रिस्क, रू बा रू, लव खिचड़ी, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई, साहेब बीवी और गैंगस्टर, जन्नत 2, जिस्म 2, मर्डर 3, हाईवे किक, सरबजीत, स्वातंत्र्य वीर सावरकर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

---Advertisement---

रणदीप के लुक्स से इंप्रेस हो गए थे राम गोपाल वर्मा

वहीं, रणदीप सिंह की लाइफ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा भी है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. दरअसल, एक वक्त ऐसा भी था जब रणवीर को राम गोपाल वर्मा हर महीने 35 हजार रुपये जेब खर्च के लिए दिया करते थे. क्योंकि रणदीप ने 2001 में आई फिल्म मीरा नायर की मॉनसून वेडिंग से करियर की शुरुआत की. इस फिल्म के लिए उन्होंने जमकर तारीफ मिली. इस फिल्म को देखने के बाद राम गोपाल वर्मा रणदीप से काफी इंप्रेस थे. उन्हें रणदीप के लुक्स बहुत पसंद आए और अगली फिल्म के लिए उन्हें साइन कर लिया.

राम गोपाल वर्मा ने रखी थी रणदीप के आगे ये शर्त

हालांकि अपनी अगली फिल्म में साइन करने के बाद उन्होंने रणदीप के लिए एक अजीब शर्त रखी. उन्होंने कहा, "मैं तुम्हारे साथ एक बहुत बड़ी फिल्म बना रहा हूं. लेकिन जब तक यह फिल्म पूरी बनकर पर्दे पर नहीं आती, तब तक तुम किसी भी दूसरे डायरेक्टर के साथ काम नहीं करोगे."

---Advertisement---

हर महीने रणदीप को 35 हजार देते थे राम गोपाल वर्मा

रणदीप हालांकि इसके बाद उलझन में आ गए थे, क्योंकि वो काम की तलाश में थे और इस तरह से ये शर्त मानने के बाद मुंबई जैसे महंगे शहर में उनके लिए खर्च चलाना मुश्किल था. क्योंकि मुंबई में रहकर खाना खर्च, फ्लैट का किराया और कई जरूरत की चीजों को रणदीप को देखनी थीं. हालांकि इसके बाद रणदीप के लिए राम गोपाल ने रास्ता निकाला और तय किया को वो उन्हें हर महीने 35 हजार रुपये देंगे, ताकि उन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में मुश्किलों का सामना न करें. वहीं, राम गोपाल वर्मा से रणदीप को करीब एक या दो महीने नहीं बल्कि 3 साल तक  35 हजार रुपये मिले थे. हालांकि वो फिल्म फिर बन नहीं पाई.

इन फिल्मों में दिखाई देंगे रणदीप

काम को लेकर बात करें तो रणदीप जल्द ही फिल्म ईठा और मैचबॉक्स द मूवी में नजर आएंगे. ईठा दिसंबर 4, 2026 को रिलीज होगी.

---Advertisement---
First published on: Aug 20, 2026 10:24 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola