---विज्ञापन---
Ramayana में कौन निभा रहा किसका किरदार? रणबीर कपूर बने राम, यश रावण तो ये धांसू एक्टर बना जटायु, जानें पूरी कास्ट
Ramayana Full Cast: नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट पहले से ही चर्चा में थी, लेकिन अब दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'प्रथम संकल्प' इवेंट के बाद लगभग पूरी कास्ट और उनके किरदारों से पर्दा उठ गया है. खास बात यह है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी नजर आएंगे.
'रामायण' की स्टारकास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखाई देंगी. वहीं रवि दुबे लक्ष्मण, आदिनाथ कोठारे भरत और नीतीश शर्मा शत्रुघ्न की भूमिका निभा रहे हैं. राम के पिता राजा दशरथ के रोल में इस बार अरुण गोविल नजर आएंगे, जिन्हें दर्शक पहले भगवान राम के किरदार में देख चुके हैं. वहीं इंदिरा कृष्णन कौशल्या, लारा दत्ता कैकेयी, सोनल झा सुमित्रा और सीबा चड्ढा मंथरा के रोल में दिखाई देंगी.
रावण का रोल यश तो पत्नी मंदोदरी का कौन निभा रहा किरदार?
फिल्म के सबसे चर्चित किरदार रावण का रोल यश निभा रहे हैं. उनकी पत्नी मंदोदरी के रूप में काजल अग्रवाल और रावण की बहन शूर्पणखा के किरदार में रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी. इसके अलावा हरीश उथमन विभीषण, फैसल मलिक कुंभकर्ण और विवेक ओबेरॉय विद्युज्जिह्व की भूमिका में दिखाई देंगे.
हनुमान जी के रोल में फैंस को मिलेगा सरप्राइज
हनुमान के रोल में सनी देओल को देखना भी फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा. वहीं कुणाल कपूर भगवान इंद्र और मुकेश तिवारी ऋषि अगस्त्य का किरदार निभा रहे हैं. ऋषि विश्वामित्र के रोल में अजिंक्य देव और राजगुरु वशिष्ठ के रूप में शिशिर शर्मा नजर आएंगे.
जटायु के किरदार से उठा पर्दा
इवेंट में सबसे बड़ा खुलासा जटायु के किरदार को लेकर हुआ. लंबे समय से खबरें थीं कि अमिताभ बच्चन जटायु को आवाज देंगे, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि इस किरदार के लिए अनुपम खेर को चुना गया है. फिल्म में जटायु और रावण के बीच होने वाली लड़ाई को बड़े स्तर पर फिल्माया गया है.
कौन बनेगा मारीच और ताड़का?
इसके अलावा सौरभ सचदेवा मारीच, कंचन चेतन ताड़का और परमिंदर चड्ढा सुबाहु के रोल में नजर आएंगे. ये किरदार राम की शुरुआती यात्रा में अहम भूमिका निभाते हैं. अब फैंस की नजर 24 जुलाई 2026 पर टिकी है, जब 'रामायण' का ट्रेलर दुनियाभर में रिलीज होगा. माना जा रहा है कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य पौराणिक फिल्मों में से एक साबित हो सकती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.