Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

44वें बर्थडे से पहले प्रियंका चोपड़ा को मिला ऐसा सरप्राइज, खुशी से झूम उठीं ‘देसी गर्ल’

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं. 44वें जन्मदिन से ठीक पहले देसी गर्ल को ऐसा सरप्राइज़ मिला है, जिसने उनके फैंस की खुशी भी दोगुनी कर दी है. प्रियंका को 2026 क्रिटिक्स चॉइस सुपर अवॉर्ड्स में फिल्म 'द ब्लफ' के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस इन एन एक्शन मूवी' कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है.

प्रियंका चोपड़ा पर बरसीं खुशियां

यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि हाल ही में प्रियंका को उनकी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' के लिए एमी अवॉर्ड्स में भी नॉमिनेशन मिला था. अब एक और इंटरनेशनल अवॉर्ड में जगह बनाकर उन्होंने साबित कर दिया है कि वह सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रही हैं.

---Advertisement---

हॉलीवुड एक्ट्रेसेस से प्रियंका का मुकाबला

इस बार प्रियंका का मुकाबला हॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेस से होगा. इनमें पामेला एंडरसन अपनी फिल्म 'द नेकेड गन' के लिए और चार्लीज थेरॉन फिल्म 'एपेक्स' के लिए रेस में शामिल हैं. ऐसे में यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है.

क्या है क्रिटिक्स चॉइस सुपर अवॉर्ड्स?

क्रिटिक्स चॉइस सुपर अवॉर्ड्स उन फिल्मों और वेब सीरीज को सम्मानित करते हैं. जिन्होंने एक्शन, सुपरहीरो, साइंस फिक्शन, फैंटेसी और हॉरर जैसी लोकप्रिय कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया हो. इस साल भी कई बड़ी फिल्मों और सीरीज ने नॉमिनेशन हासिल किए हैं.

---Advertisement---

किन फिल्मों का नाम शामिल?

फिल्म कैटेगरी में 'सुपरमैन' सबसे आगे है, जिसे कुल छह नॉमिनेशन मिले हैं. वहीं टीवी कैटेगरी में 'द बॉयज' ने पांच नॉमिनेशन के साथ सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं. इसके अलावा 'मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स', 'द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स', 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' और 'स्टार ट्रेक: स्ट्रेंज न्यू वर्ल्ड्स' जैसी चर्चित फिल्में और सीरीज भी अलग-अलग कैटेगरी में शामिल हैं.

6 अगस्त पर टिकी नजरें

अब सभी की नजरें 6 अगस्त पर टिकी हैं, जब क्रिटिक्स चॉइस सुपर अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं का ऐलान किया जाएगा. फैंस को उम्मीद है कि प्रियंका चोपड़ा इस बार भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस के दम पर यह प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम कर सकती हैं.

---Advertisement---

बड़े अवॉर्ड्स में मिली पहचान

लगातार इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स और बड़े अवॉर्ड्स में मिल रही पहचान यह साबित करती है कि प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे सफल इंडियन एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उनके फैंस अब इस नॉमिनेशन को उनके जन्मदिन से पहले मिले सबसे खास तोहफे के रूप में देख रहे हैं.

First published on: Jul 17, 2026 11:17 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola