Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

पैन इंडिया का नया खेल! करीना-यश से रणबीर-साई पल्लवी तक, इन कोलैब्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

Bollywood and South Cinema Collaborations: साउथ सिनेमा और बॉलीवुड के ये 4 प्रोजेक्ट भारतीय सिनेमा और ज्यादा ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं. चलिए आपको इस तरह के अपकमिंग बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हैं.

Bollywood and South Cinema Collaborations:  भारतीय सिनेमा अब तेजी से बदलाव की तरफ बढ़ रहा है, जिसके तहत रीजनल सिनेमा और हिंदी सिनेमा के बीच राज्य और भाषा की दीवार खत्म होने के कगार पर है. पिछले कुछ दिनों ऐसे कई फिल्म प्रोजेक्ट्स की घोषणा की गई, जिसमें  अलग-अलग रीजनल सिनेमा इंडस्ट्रीज के एक्टर्स, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और टेक्नीशियन मिलकर काम कर रहे है. इन फिल्मों के साथ पैन इंडिया का नया खेल शुरू कर रहे हैं, जो पूरे देश को एक साथ जोड़ने का काम करेगी. पिछले कुछ सालों में रश्मिका मंदाना, विजय सेतुपति, फहाद फासिल और यश जैसे अलग-अलग इंडस्ट्रीज के स्टार्स ने अपनी हिंदी फिल्मों और सीरीज से इस बात को साबित किया है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही अपकमिंग बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में बताने वाले हैं, इस ट्रेंड को और आगे ले जा रही हैं.  

दायरा

इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में बॉलीवुड डीवा करीना कपूर खान और मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगें. फिल्म 'दायरा' का निर्देशन फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर मेघना गुलजार कर रही हैं. हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है. सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी एक्साइमेंट देखने को मिल रही है.

---Advertisement---

टॉक्सिक

इस पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार यश और कियारा आडवाणी की जोड़ी ने अपने पहले गाने से फैंस के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जो कि बहुत ज्यादा प्रॉमिसिंग लग रहा है. इसमें नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे साउथ और बॉलीवुड भी अहम भूमिका है.

रामायण: पार्ट 1

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी भगवान राम और माता सीता का किरदार निभा रहे हैं. वहीं, फिल्म में रावण का किरदार यश निभा रहे हैं. अपनी कास्टिंग और बजट की वजह से लगातार ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है.

---Advertisement---

स्पिरिट

संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्म उन प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में शामिल है, जिसकी रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इस फिल्म में तेलुगु सुपरस्टार प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी एक साथ पहली बार नजर आएंगें.

First published on: Aug 10, 2026 08:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola