---विज्ञापन---
‘ये तो खिलौना है…’ नोरा फतेही को हवाई जहाज को खिलौना कहना पड़ा भारी, एविएशन कंपनी ने ठोका 3 करोड़ रुपये का मुकदमा
Nora Fatehi Rs 3 Crore Defamation Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने एक बयान की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. एक एविएशन कंपनी ने नोरा फतेही के खिलाफ 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है.
Nora Fatehi Rs 3 Crore Defamation Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर मुश्किलों में घिर गई हैं. सॉन्ग 'सरके चुनरी' को लेकर विवाद अभी सही से शांत भी नहीं हुआ था कि इस बीच नोरा फतेही एक और मुसीबत में फंस गईं. इस बार एक्ट्रेस अपने एक बयान की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. दरअसल, एक एविएशन कंपनी ने नोरा फतेही के खिलाफ 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है. इसके साथ ही कंपनी ने नोरा को लापरवाह और गैर-जिम्मेदार भी बताया है. कंपनी ने दावा किया है कि नोरा के एक बयान की वजह से उनकी फ्लाइट बुकिंग में 15-20 प्रतिशत की गिरावट आई है. चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं.
ये तो खिलौना है...
पीटीआई के अनुसार, यह विवाद नोरा फतेही के उन वीडियो से जुड़ा है, जिन्हें उन्होंने पिछले साल दिसंबर में मुंबई से जयपुर की यात्रा के दौरान सेसना सिटेशन सीजे2 प्लेन के अंदर रिकॉर्ड किया था. बाद में उन्होंने इन वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया. इन वीडियो में नोरा ने इस प्लेन को छोटा, खिलौना और यहां तक कि लेगो प्लेन भी कहा था.
एविएशन कंपनी का आरोप
ड्यून्स एविएशन ने दावा किया है कि नोरा के इन कमेंट्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए. कंपनी ने आरोप लगाया कि नोरा के बड़े ऑनलाइन फॉलोअर्स ने इन कमेंट्स को और ज्यादा प्रमोट किया, जिसकी वजह से उनकी फ्लाइट्स की बुकिंग कैंसिल होने लगी. कंपनी के अनुसार, नोरा के बयानों के कारण बुकिंग में 15-20 प्रतिशत की गिरावट आई और बुकिंग कैंसिल होने के मामलों में भी वृद्धि हुई. कंपनी का दावा है कि इन सबकी वजह से उसे आर्थिक नुकसान हुआ और उसकी छवि को भी नुकसान पहुंचा.
एक्ट्रेस के खिलाफ मुकदमा दायर
एविएशन कंपनी ने एक्ट्रेस के खिलाफ यह मुकदमा अप्रैल में दायर किया था. इसमें कंपनी ने आरोप लगाया कि नोरा के ये कमेंट्स 'लापरवाह, गैर-जिम्मेदार और बिना किसी टेक्निकल समझ, वेरिफिकेशन या फैक्ट्स के आधार पर किए गए थे.' कंपनी ने आगे तर्क दिया कि 4.6 करोड़ से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपनी पोस्ट के जरिए कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है.
क्या बोली कंपनी?
ड्यून्स एविएशन ने कहा कि सेसना सिटेशन सीजे2 यात्रा के लिए सही आकार का था. कंपनी ने यह भी कहा कि विमान पूरी तरह से डीजीसीए-सर्टिफाइड और उड़ान योग्य था और एक वैध एनएसओपी के तहत कानूनी रूप से संचालित किया जा रहा था.
मामले की सुनवाई...
ड्यून्स एविएशन ने अपनी याचिका में नोरा से 3 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करने के अलावा, सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ किए गए पोस्ट को हटाने और एक्ट्रेस से सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग की है. इस मामले की सुनवाई 25 सितंबर को गांधीनगर की एक अदालत में वरिष्ठ दीवानी न्यायाधीश आर. अग्रवाल के समक्ष होगी. हालांकि, इस मामले को लेकर नोरा की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.