Toxic Box Office Collection day 13: गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज को अभी महज 13 दिन हुए हैं और सिर्फ 13 दिनों में ही फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है. इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये कमाना मुश्किल हो रहा है. फिल्म ने 13वें यानी कि सोमवार को बेहद खराब परफॉर्म किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं इस मूवी के कारोबार पर.
टॉक्सिक डे 13 कलेक्शन
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने रिलीज के 13वें दिन सिर्फ 66 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की कमाई में 12वें दिन के मुकाबले 1.76 करोड़ की गिरावट दर्ज की है. सोमवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 17.2 प्रतिशत रही और कुल शोज 1354 ही चले.
टॉक्सिक वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म ने हिंदी में सिर्फ 20 लाख रुपये, कन्नड़ भाषा में 44 लाख रुपये और तेलुगु में सिर्फ 2 लाख रुपये का कारोबार किया है. भारत में टॉक्सिक ने 246.41 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 337.39 करोड़ रुपये पहुंच गई है.500 करोड़ के भारी बजट में बनी इस फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है. महज 13 दिनों में ही इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है.
टॉक्सिक स्टारकास्ट
फिल्म को लेकर बात करें तो यह केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस तले बनी है. फिल्म के निर्माता वेंकट के.नारायण और यश हैं. मूवी में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिका में नजर आई हैं. बता दें कि फिल्म गोवा की पृष्ठभूमि पर बनी एक गैंगस्टर ड्रामा है. इस मूवी में यश ने डबल रोल किया है. फिल्म में एक्शन, रोमांस देखने को मिला.
यह भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 12: ‘हनुमान अंश’ ने बिगाड़ा ‘टॉक्सिक’ का खेल, लगातार घट रही फिल्म की कमाई