Monday, 8 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Gullak से Panchayat तक, मिडिल क्लास परिवारों की वो 7 सीरीज, जिनमें दिखती है हर घर की असली कहानी

---विज्ञापन---

Middle Class Family Web Series: ओटीटी पर इन दिनों 'गुल्लक' सीजन 5 की खूब चर्चा हो रही है. मिश्रा परिवार की छोटी-छोटी नोक-झोंक, घर के खर्चों की चिंता और रिश्तों की गर्माहट ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है. यही वजह है कि मिडिल क्लास परिवारों की कहानियों पर बनी सीरीज लगातार लोगों की पसंद बन रही हैं. इन शोज में कोई बड़ी-बड़ी हीरोइक्स नहीं होतीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी के वो पल होते हैं, जिनसे हर भारतीय परिवार खुद को जोड़ पाता है.अगर आपको भी ऐसी कहानियां पसंद हैं, जो हंसाएं, भावुक करें और अपनेपन का एहसास दिलाएं, तो ये 7 फैमिली सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

'गुल्लक'

सबसे पहले बात 'गुल्लक' की. यह सीरीज एक साधारण मिडिल क्लास परिवार की जिंदगी को बेहद खूबसूरती से दिखाती है. पैसों की तंगी, बच्चों की शरारतें और परिवार का अटूट प्यार इसे खास बनाते हैं. इसका नया सीजन सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहा है.

---Advertisement---

'द आम आदमी फैमिली'

'द आम आदमी फैमिली' भी ऐसी ही सीरीज है, जो एक आम भारतीय परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी को हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में पेश करती है. परिवार के अलग-अलग सदस्यों की सोच और उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है.

'व्हाट द फोक्स'

वहीं 'व्हाट द फोक्स' आधुनिक परिवारों और जनरेशन गैप की कहानी है. शादी के बाद ससुराल और नए रिश्तों के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश में पैदा होने वाले मजेदार हालात इसे मनोरंजक बनाते हैं.

---Advertisement---

'ये मेरी फैमिली'

अगर आप पुरानी यादों में लौटना चाहते हैं तो 'ये मेरी फैमिली' आपके लिए परफेक्ट है. 90 के दशक की गर्मियों की छुट्टियां, भाई-बहनों की नोक-झोंक और बचपन की मासूमियत इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत है.

'पंचायत'

'पंचायत' भले ही गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित हो, लेकिन इसके किरदार और रिश्ते भारतीय परिवारों की सादगी और अपनापन दिखाते हैं. यही कारण है कि यह सीरीज देशभर में पॉपुलर हुई.

---Advertisement---

'होम शांति'

इसके अलावा 'होम शांति' एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो अपना घर बनाने का सपना पूरा करने की कोशिश करता है. बजट, सरकारी प्रक्रियाएं और घरेलू बहसें इसमें भरपूर मनोरंजन देती हैं.

'घर वापसी'

वहीं 'घर वापसी' एक भावुक कहानी है, जो बताती है कि मुश्किल वक्त में परिवार से बढ़कर कोई सहारा नहीं होता. यह सीरीज रिश्तों की अहमियत को बेहद खूबसूरती से सामने लाती है. इन सभी सीरीज की खास बात यही है कि इनमें दिखाई गई कहानियां किसी फिल्मी दुनिया की नहीं, बल्कि हमारे आसपास के घरों की लगती हैं. शायद यही वजह है कि दर्शक इन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 08, 2026 12:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola