Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ranveer Singh’s Father Thanks Poonam Amid Don 3 Storm। रातोंरात सुलझाया बड़ा ‘विवाद’! जानिए सबकुछ

‘डॉन 3’ विवाद के बीच रणवीर सिंह को उनके परिवार का पूरा साथ मिला। FWICE के नोटिस के बाद पिता जगजीत सिंह भवनानी ने कई लोगों से बात कर मामला संभालने की कोशिश की। वहीं CINTAA अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने रणवीर का समर्थन किया। नोटिस वापस होने पर रणवीर के पिता ने पूनम को फोन कर धन्यवाद भी कहा।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jun 8, 2026 13:49
Share :
Jagjit Singh Bhavnani

‘डॉन 3’ विवाद को लेकर इन दिनों रणवीर सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरें थीं कि उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ बीच में छोड़ दी, जिसके बाद FWICE ने उनके खिलाफ गैर-सहयोग का नोटिस जारी कर दिया। इस खबर ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी और सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई। लेकिन इस मुश्किल वक्त में रणवीर सिंह का परिवार पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा नजर आया। खासतौर पर उनके पिता जगजीत सिंह भवनानी ने पर्दे के पीछे हालात संभालने में अहम भूमिका निभाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कई लोगों से बातचीत की और लगातार मामले को शांत कराने की कोशिश करते रहे। इस बीच CINTAA अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने भी रणवीर का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि FWICE का नोटिस वापस होने के बाद रणवीर के पिता ने उन्हें फोन कर शुक्रिया कहा। पूनम ने यह भी खुलासा किया कि रणवीर की फैमिली लगातार एक्सेल एंटरटेनमेंट के संपर्क में थी और रिश्तों में किसी तरह की कड़वाहट नहीं है।

First published on: Jun 08, 2026 01:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola