---विज्ञापन---
Mardaani 3 Movie Cast Fees: ‘मर्दानी 3’ के लिए Rani Mukerji की फीस जान हो जाएंगे हैरान, इन एक्टर्स को भी मिला तगड़ा पैसा
रानी मुखर्जी की मशहूर पुलिस अफसर वाली फिल्म सीरीज 'मर्दानी' एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. 'मर्दानी 3' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि शिवानी शिवाजी रॉय का निडर अंदाज एक बार फिर अपराधियों के छक्के छुड़ाने आ रहा है. यह फिल्म न केवल अपनी कहानी बल्कि अपनी स्टारकास्ट को मिलने वाली मोटी फीस को लेकर भी चर्चा में है. फिल्म 30 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है और रिपोर्ट्स की मानें तो इसके कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं के लिए अच्छी खासी रकम वसूली है.

रानी मुखर्जी (Rani Mukerji)- फिल्म की मुख्य जान और शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार को निभाने वाली रानी मुखर्जी ने इस फिल्म के लिए सबसे मोटी रकम ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी ने अपने इस दमदार रोल के लिए 7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. 30 साल के फिल्मी करियर के बाद भी रानी का जादू कायम है और यह फीस उनकी स्टार पावर को दर्शाती है.
जानकी बोदीवाला (Janki Bodiwala)- गुजराती फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री जानकी बोदीवाला 'मर्दानी 3' में एक अहम भूमिका निभा रही हैं. ट्रेलर आने के बाद से ही उनके काम की काफी तारीफ हो रही है. इस फिल्म में काम करने के लिए मेकर्स ने जानकी को करीब 1 करोड़ रुपये की फीस दी है, जो उनके करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.
मिखाइल यावलकर (Mikhail Yawalkar)- मिखाइल यावलकर, जो इस फ्रेंचाइजी के पिछले हिस्सों में भी नजर आ चुके हैं, इस बार भी लीड सपोर्टिंग रोल में दिखाई देंगे. फिल्म में अपनी भूमिका के लिए उन्हें कथित तौर पर 70 लाख रुपये का भुगतान किया गया है. वे फिल्म में रानी मुखर्जी की टीम के एक भरोसेमंद साथी के रूप में नजर आएंगे.
मल्लिका प्रसाद (Mallika Prasad)- हर बार 'मर्दानी' सीरीज में एक खतरनाक विलेन होता है और इस बार मल्लिका प्रसाद नेगेटिव रोल में दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं. उनके किरदार 'अम्मा' की चर्चा काफी हो रही है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए उन्हें 40 लाख रुपये की फीस मिली है.
फिल्म का बजट और अन्य कलाकार- फिल्म में जिशू सेनगुप्ता और अवनीत कौर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. 'मर्दानी 3' को लगभग 75 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है. यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है और निर्देशक अभिराज मीनावाला ने इसे एक बड़े लेवल पर पेश करने की कोशिश की है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.