---विज्ञापन---

Virat Kohli के बाद इस बॉलीवुड एक्टर ने भी छोड़ा भारत, इस देश में बसाया आशियाना, बोले- अब सुरक्षित…

कॉमेडी की दुनिया में अपनी जबरदस्त टाइमिंग और अलग-अलग किरदारों से लोगों को हंसाने वाले इस एक्टर और कॉमेडियन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. खबर है कि अब इस अभिनेता ने भारत छोड़ दिया है, और अब उन्होंने दुबई में एक शानदार अपार्टमेंट खरीद लिया है. खास बात ये है, कि हाल के दिनों में कई सेलिब्रिटीज विदेशों में प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं और अब इस लिस्ट में इस स्टार का नाम भी जुड़ गया है.

इस एक्टर ने छोड़ा भारत

हम बात कर रहे हैं, कीकू शारदा की, जिन्होंने दुबई में घर खरीदने की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये उनके लिए बेहद खास एहसास है. उन्होंने बताया कि पूरा खरीदारी प्रोसेस काफी आसान रहा और उन्हें वहां की क्वालिटी और फिनिशिंग बहुत पसंद आई. कीकू ने कहा, 'दुबई में घर होना बहुत खुशी की बात है. यहां का माहौल शानदार है, और ये शहर काफी सुरक्षित और वाइब्रेंट है. अब मेरे पास दुबई में भी एक घर है, इससे मैं बहुत खुश हूं.'

---Advertisement---

इस देश की तारीफ में पढ़े कसीदे

कॉमेडियन ने ये भी बताया कि फ्लेक्सिबल पेमेंट प्लान की वजह से दुबई में प्रॉपर्टी खरीदना आसान हो गया. बताया जा रहा है, कि उन्होंने डेन्यूब प्रोजेक्ट में निवेश किया है. इससे पहले बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी इसी प्रोजेक्ट में अपार्टमेंट खरीदा था.

एंटरटेनमेंट दुनिया का हैं बड़ा नाम

वर्क फ्रंट की बात करें, तो कीकू शारदा लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम रहे हैं. उन्होंने साल 2003 में टीवी शो 'हातिम' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कई कॉमेडी और एंटरटेनमेंट शोज में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई.

---Advertisement---

इस शो से मिली बड़ी पहचान

कीकू को खास पॉपुलैरिटी The Great Indian Kapil Show से मिली, जहां उनके मजेदार किरदार दर्शकों को खूब पसंद आते हैं. ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम होता है.

इस फिल्म से धमाल मचाने को तैयार

टीवी के अलावा कीकू फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. उन्होंने फिर 'हेरा फेरी', 'धमाल', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'अंग्रेजी मीडियम' जैसी फिल्मों में काम किया है. अब वो जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाले हैं, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और दिशा पटानी जैसे कई सितारे दिखाई देंगे.

First published on: May 19, 2026 11:07 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.