---विज्ञापन---
‘आपको इससे गुजरना ही होगा…’ कैटरीना के बाद अब करिश्मा तन्ना ने बताया मां बनने के बाद का सच
Karishma Tanna Opens Up on Postpartum Depression: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के बाद टीवी की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने भी पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात की.
Karishma Tanna Opens Up on Postpartum Depression: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ मां बनने के बाद बढ़े वजन की वजह से इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हालांकि, ट्रोलिंग के बाद कैटरीना कैफ का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद अपने शरीर और स्किन में आए बदलावों पर खुलकर बात की. कैटरीना के इस बयान की अब हर तरफ चर्चा हो रही है. इसी बीच बॉलीवुड और टीवी की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने भी बेटे वेद तन्ना बंगेरा के जन्म के बाद हुए पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात की. जहां उन्होंने बताया कि महिलाओं को मां बनने के बाद इससे गुजरना पड़ता है.
इससे गुजरना ही...
करिश्मा तन्ना ने हाल ही में TOI को दिए एक इंटरव्यू में मां बनने के बाद अपने पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात की. करिश्मा ने कहा, 'मैंने पोस्टपार्टम पीरियड के लिए खुद को पहले से ही तैयार कर लिया था कि यह एक नॉर्मल प्रोसेस है और मैं स्ट्रॉन्ग हूं. फिर भी, इन सबके बाद भी आप पर इसका असर पड़ता है. और यह आपके कंट्रोल में नहीं है. आपको इससे गुजरना ही होगा.'
खुद को गिल्ट...
नई-नई मां बनी सभी महिलाओं को सलाह देते हुए करिश्मा तन्ना ने कहा, 'मैं सभी महिलाओं से बस यही कहना चाहती हूं कि आप खुद को दोषी न ठहराएं और खुद को गिल्ट न दें. आप जो भी कर रही हैं, वह आपके और आपके बच्चे के लिए बिल्कुल सही है. एक खुश और हैप्पी मां एक खुश बच्चे को जन्म देती है.'
टांके लगने के बाद...
करिश्मा ने आगे कहा, 'मां बनने के लिए जिस तरह की ताकत चाहिए, टांके लगने के बाद, कई तरह की भावनाओं से गुजरने के बाद और हार्मोनल बदलावों का अनुभव करने के बाद, खुशी के हार्मोन के हाई लेवल से लेकर लो लेवल तक, सब कुछ संभालना हमारी सोच से भी परे है. कई बार ऐसा होता है जब आप छोटी-छोटी बातों पर रोने लगती हैं, फिर भी आप आगे बढ़ती रहती हैं.'
करिश्मा तन्ना के बेटे का नाम
बता दें कि करिश्मा तन्ना ने इसी 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन अपने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने वेद तन्ना बंगेरा रखा है. एक्ट्रेस ने जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अपने बेटे के नाम का ऐलान किया था. करिश्मा तन्ना ने टीवी से लेकर बिग बजट की हिट फिल्मों तक में काम किया है. आखिरी बार उन्हें हंसल मेहता के वेब शो 'स्कूप' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने पत्रकार जागृति पाठक की भूमिका निभाई थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.