Saturday, 19 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Daayra Box Office Collection Day 1: करीना कपूर की ‘दायरा’ की बॉक्स ऑफिस पर फीकी शुरुआत, जानें पहले दिन का कलेक्शन

Daayra Box Office Collection Day 1: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' ने सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत की है. चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है.

Daayra Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए एक दिन हो चुका है. करीना और पृथ्वीराज की इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन फैंस की उम्मीद से भी काफी कम रहा है. ‘दायरा’ के पहले दिन का कलेक्शन जानने के बाद आपको भी इसके आंकड़ों पर यकीन नहीं होगा. चलिए आपको बताते हैं कि करीना और पृथ्वीराज की क्राइम थ्रिलर फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है.

‘दायरा’ का ओपनिंग डे कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दायरा’ ने पहले दिन भारत में 0.90 करोड़ यानी 90 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपये रहा है. इसी के साथ ‘दायरा’ करीना कपूर के करियर की वो फिल्म बन गई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे कम ओपनिंग दर्ज की है. अब तक करीना के करियर की सबसे कम ओपनिंग हंसल मेहता की 2024 में आई फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ की थी, जिसने भारत में पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. लेकिन ‘दायरा’ ने यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

पहले दिन की ऑक्यूपेंसी

पहले दिन करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की इस फिल्म के 2,283 शो पूरे भारत में चलाए गए, जिनकी टोटल ऑक्यूपेंसी 12.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के शो में 5.31 प्रतिशत, दोपहर के शो में 11.08 प्रतिशत, शाम के शो में 11.92 प्रतिशत और रात के शो में 16.31 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. फिल्म ‘दायरा’ को हिंदी और मलयालम, दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है.

फिल्म का वर्ल्डवाइड प्रदर्शन

वहीं, अगर इस फिल्म के वर्ल्डवाइड प्रदर्शन की बात करें तो वहां भी यह मूवी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. बता दें कि फिल्म ‘दायरा’ के जरिए करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आ रहे हैं.

First published on: Sep 19, 2026 07:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola