Saturday, 19 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20 से हुआ पहला एविक्शन! सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट को किया घर से बाहर?

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' से पहला एलिमिनेशन हो चुका है. सलमान खान के शो में से एक कंटेस्टेंट को बेघर होना पड़ा है. आइए जानते हैं कौन है वो सदस्य, जिसको घर से बाहर किया गया है...

bigg boss 20 first eviction update
bigg boss 20 first eviction update

Bigg Boss 20: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. घर में हर दिन नए झगड़े और बहसों के बीच खबर सामने आ रही है कि इस सीजन का पहला एलिमिनेशन (First Eviction) हो गया है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के इस शो से दूसरे हफ्ते में पहला कंटेस्टेंट बेघर हो चुका है. नॉमिनेटेड तीन कंटेस्टेंट्स की रेस में से कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया है. आइए जानते हैं क्या है पूरी अपडेट…

नियम तोड़ने पर हुए थे नॉमिनेट

शो के दूसरे हफ्ते में बिग बॉस ने नियम तोड़ने की वजह से तीन कंटेस्टेंट्स आसिफ खान, स्काउट ओपी (तन्मय सिंह) और रोहेद खान को सीधे बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया था, जिसके बाद डेंजर जोन की तलवार लटक गई थी. इसके बाद तीनों कंटेस्टेंट्स पर घर से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था.

---विज्ञापन---

सलमान खान ने लगाई थी क्लास

‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने रोहेद को रियलिटी चेक देते हुए कहा था कि शो में उनका गेम बिल्कुल नजर नहीं आ रहा है. घर के कामों से लेकर टास्क में भी उनका पार्टिसिपेशन बहुत कम देखने को मिला. कहीं न कहीं वो अपने ही ग्रुप में सीमित रह गए थे, जिसके कारण वो कम एक्टिव नजर आने लगे थे.

पहले हफ्ते ही घर से बेघर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम स्क्रीन टाइम और सुस्त गेमप्ले के चलते रोहेद खान को पब्लिक वोट्स के आधार पर शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इसके साथ ही वे ‘बिग बॉस 20’ के पहले एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट बन गए. हालांकि अभी बिग बॉस के ऑफिशियल पेज से इसकी घोषणा नहीं की गई है.

---विज्ञापन---

कौन हैं एलिमिनेट हुए रोहेद खान?

रोहेद खान एक ऑस्ट्रियाई एक्टर, मॉडल और मार्शल आर्टिस्ट हैं. उन्होंने साल 2023 में कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ में नेगेटिव रोल ‘सरकलम’ निभाकर बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था.

कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी की जंग जारी

‘बिग बॉस 20’ का आगाज मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिक्खी, स्काउट ओपी और अरिश्फा खान जैसे 16 बड़े नामों के साथ हुआ था. अब रोहेद के बाहर होने के बाद घर में बाकी बचे कंटेस्टेंट्स की टक्कर और भी दिलचस्प होने वाली है.

First published on: Sep 19, 2026 11:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola