Saturday, 19 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Vibe Box Office Collection Day 1: कुणाल खेमू-प्रीति जिंटा की ‘Vibe’ ने शुरू की कमाई, इतने करोड़ से हुई ओपनिंग

Vibe Box Office Collection Day 1: कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की कॉमेडी एक्शन फिल्म 'वाइब' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है.

Vibe Movie Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की कॉमेडी एक्शन फिल्म ‘वाइब’ इस हफ्ते शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. अब फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए एक दिन हो चुका है. करीना कपूर की फिल्म ‘दायरा’ के साथ रिलीज हुई ‘वाइब’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. हालांकि, ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में कुणाल खेमू की फिल्म ने करीना कपूर की ‘दायरा’ को पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि कुणाल की इस एक्शन कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है.

‘वाइब’ की पहले दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म ‘वाइब’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1.80 करोड़ रुपये रहा है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुणाल खेमू की इस एक्शन कॉमेडी फिल्म ने अपने साथ रिलीज हुई करीना कपूर की फिल्म ‘दायरा’ को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

पहले दिन की टोटल ऑक्यूपेंसी

पहले दिन फिल्म ‘वाइब’ के देशभर में 3,194 शो चलाए गए, जिनकी टोटल ऑक्यूपेंसी 14.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शुरुआत काफी फीकी रही, लेकिन नाइट शो में ऑक्यूपेंसी बढ़ने से फिल्म को कुछ राहत मिली. दरअसल, पहले दिन सुबह के शो में 6.00 प्रतिशत, दोपहर के शो में 11.31 प्रतिशत, शाम के शो में 13.92 प्रतिशत और रात के शो में 22.31 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

‘वाइब’ ने इन फिल्मों को पछाड़ा

कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ ने धीमी शुरुआत के बावजूद ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में करीना कपूर की फिल्म ‘दायरा’ के साथ-साथ जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ और इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ‘एक दिन’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने भी पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

First published on: Sep 19, 2026 08:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola