---विज्ञापन---
Independence Day Weekend Blast: 14 अगस्त को थिएटर में भिड़ेंगी ये 4 बड़ी फिल्में, सिनेमाघरों में होगा धमाका!
Independence Day Weekend Theatre Blast: इस बार इंडिपेंडेंस डे वीक के दौरान बॉक्स ऑफिस पर 4 बड़ी फिल्में आपस में भिड़ने वाली हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस क्लैश में किसकी फिल्म गेम-चेंजर साबित होगी.
Independence Day Weekend Theatre Blast: स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होने वाला है. इस हफ्ते शुक्रवार को एक साथ चार बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं, इसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं. इस लंबे वीकेंड और फेस्टिव सीजन में इन फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा.जहां सनी देओल से लेकर इमरान हाशमी और सूर्या अपनी-अपनी फिल्मों के साथ ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस क्लैश में किसकी फिल्म गेम-चेंजर साबित होगी .
बटवारा 1947
सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ' बटवारा 1947' इस हफ्ते 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है. ' बटवारा 1947' भारत और पाकिस्तान के बटवारे पर आधारित एक इमोशनल फिल्म है. जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी करण देओल और अली फजल भी अहम भूमिका में हैं.
आवारापन 2
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' भी 14 अगस्त को रिलीज हो रही है, इसे सनी देओल की फिल्म के लिए बड़ी टक्कर माना जा रहा है. 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने आशिक अवतार में नजर आएंगे. फिल्म के ट्रेलर को भी फैंस ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया है. इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम किरदार में हैं.
विश्वनाथ एंड संस
साउथ सिनेमा के स्टार सूर्या की इमोशनल ड्रामा फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' भी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में एक 40 साल के ओलिंपिक खिलाड़ी की कहानी है, जो रिश्तों में फंसा हुआ है. देखना होगा कि ये फिल्म लोगों को कितना एंटरटेन कर सकती है.
द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट
इस लिस्ट में एक हॉलीवुड अमेरिकन साइंस फिक्शन फिल्म शामिल है, जिसका नाम 'द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट ' है. ये फिल्म भी 14 अगस्त को रिलीज ही रही है. इसमें ऐनी हाथवे, एवान म्क्ग्रेगोर, मैसी स्टेला और क्रिस्चियन कांवेरी जैसे एक्टर्स लिड रोल में हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.