Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

₹400 करोड़ एलिमनी पर 12 साल तक क्यों नहीं बोले ऋतिक-सुजैन? अब ऐसा क्या हुआ कि बहन को तोड़नी पड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के तलाक को लेकर एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर चल रहे सालों पुराने दावों की हवा निकाल दी है. इस तलाक को फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास का सबसे महंगा तलाक माना जाता रहा है, जहां दावा किया गया था कि पत्नी ने गुजारे भत्ते के रूप में ₹400 करोड़ की भारी-भरकम रकम ली थी. अब शादी टूटने के पूरे 12 साल बाद सुजैन खान की सगी बहन ने सामने आकर इस पूरे विवाद पर एक ऐसा हैरान करने वाला सच बताया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है.

सालों पुरानी अफवाहों पर बहन ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कप्लस में से एक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussanne Khan) के तलाक को लेकर सालों से एक बड़ी खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही है. दावा किया जाता रहा है कि सुजैन ने तलाक के बदले ऋतिक से ₹400 करोड़ की भारी रकम ली थी. अब शादी टूटने के 12 साल बाद सुजैन की बड़ी बहन और मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने एक इंटरव्यू में इन सभी दावों पर चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई दर्शकों के सामने रखी है.

---Advertisement---

सुजैन ने ऋतिक से नहीं लिया एक भी रुपया

फराह खान अली ने बातचीत के दौरान साफ तौर पर कहा कि इंटरनेट पर चलने वाली ₹400 करोड़ की एलिमनी की बात सरासर झूठ है. उन्होंने बताया कि उनकी बहन सुजैन ने ऋतिक से गुजारे भत्ते के तौर पर कुछ भी नहीं लिया. फराह ने कहा कि वे एक ऐसे प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं जहां माता-पिता ने सिखाया है कि भौतिक चीजें और पैसा जरूरी नहीं हैं, बल्कि रिश्ते ज्यादा मायने रखते हैं. सुजैन कोई गोल्ड-डिगर नहीं हैं और उन्हें इस तरह पैसों की कोई जरूरत नहीं थी.

गरिमा की वजह से सुजैन ने बनाए रखा मौन

इंटरव्यू के दौरान जब फराह से पूछा गया कि इतने सालों तक सुजैन ने इस झूठी खबर का खंडन क्यों नहीं किया, तो उन्होंने बताया कि साल 2014 में हुए तलाक के बाद उन्होंने कई बार सुजैन को खुलकर बोलने की सलाह दी थी. लेकिन सुजैन ने हमेशा यह कहकर मना कर दिया कि उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि दुनिया उनके बारे में क्या सोचती है. सुजैन का मानना था कि जो लोग उनकी जिंदगी में अहमियत नहीं रखते, उनके विचारों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

---Advertisement---

आज भी पूर्व ससुराल वालों से हैं बेहतरीन रिश्ते

फराह खान अली ने बताया कि सुजैन ने पूरे मामले को बहुत ही शालीन और गरिमापूर्ण तरीके से संभाला है. यही वजह है कि आज तलाक के इतने सालों बाद भी सुजैन के अपने पूर्व पति ऋतिक रोशन और पूर्व सास-ससुर पिंकी व राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के साथ बेहद शानदार और मधुर संबंध हैं. रोशन परिवार आज भी सुजैन को अपनी बेटी की तरह बेहद प्यार करता है और दोनों परिवारों के बीच प्रेस के सामने कभी कोई तमाशा नहीं हुआ.

बचपन के दोस्त थे ऋतिक और सुजैन

ऋतिक रोशन और सुजैन खान बचपन क दोस्त थे और उन्होंने दिसंबर 2000 में बेहद धूमधाम से शादी रचाई थी. यह शादी ऋतिक की डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है (Kaho Naa Pyaar Hai) की रिलीज के कुछ महीनों बाद ही हुई थी. इस कपल के दो बेटे हैं जिनके नाम रिहान और रिदान हैं. साल 2013 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और 2014 में कानूनी तौर पर उनका तलाक हो गया. हालांकि, अपने बच्चों की परवरिश के लिए वे आज भी एक अच्छे दोस्त की तरह अक्सर साथ नजर आते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 03, 2026 11:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola