Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Holi का नहीं है कोई प्लान, तो एक बार OTT पर जरूर देखें ये फिल्में, आखिरी वाली का सस्पेंस है जबरदस्त

4 मार्च को दुनिया भर में होली का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशियों को सेलिब्रेट करते हैं. हालांकि होली पर अगर आपका कोई प्लान नहीं है, तो ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में मौजूद हैं. जिन्हें आप देख सकते हैं. इन मूवीज में रोमांस, सस्पेंस और थ्रिलर मौजूद है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

4 मार्च को दुनिया भर में होली का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशियों को सेलिब्रेट करते हैं. हालांकि होली पर अगर आपका कोई प्लान नहीं है, तो ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में मौजूद हैं. जिन्हें आप देख सकते हैं. इन मूवीज में रोमांस, सस्पेंस और थ्रिलर मौजूद है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

लव हॉस्टल: अगर आप रोमांटिक थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो लिस्ट में मूवी 'लव हॉस्टल' भी शामिल है. यह फिल्म एक ऐसे कपल के बारे में है, जो कि घर से भाग जाते हैं. लेकिन उन्हें जान से मारने के लिए परिवार उन्हें मारने के लिए शूटर हायर करते हैं. इस मूवी को आप जी5 पर देखें.

---Advertisement---

हसीन दिलरूबा: नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म 'हसीन दिलरूबा' भी एक रोमांटिक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है. जो कि शादीशुदा कपल और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में है. फिल्म की एंडिंग हैरान करने वाली है.

एक विलेन: साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'एक विलेन' एक रोमांटिक एक्शन मूवी है. जो कि खूबसूरत कहानी से भरी है. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

फना: आमिर खान और काजोल स्टारर फिल्म 'फना' साल 2006 में रिलीज हुई थी और यह भी एक रोमांटिक थ्रिलर मूवी है. फिल्म की कहानी एक आतंकी और अंधी लड़की के प्यार के बारे में है. इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

फ्रेडी: कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'फ्रेडी' साल 2022 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म एक डेंटिस्ट के बारे में है,जिसे एक लड़की अपने प्यार के जाल में फंसाती है. लेकिन उसका अंजाम बहुत बुरी होता है. फिल्म एंडिंग चौंकाने वाली है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर फ्री में देखें.

---Advertisement---
First published on: Mar 03, 2026 08:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola