Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

हेमा मालिनी को होती है अमिताभ बच्चन से जलन? बिग बी को मिलने वाले अच्छे रोल्स पर कही ये बात

---विज्ञापन---

अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के शहंशाह कहे जाते हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल से भी अधिक समय बिताया है और अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है. इसके साथ ही उन्होंने अनेक ऐसे यादगार किरदार निभाए हैं, जिन्हें आज भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं.

अमिताभ बच्चन को अच्छे रोल्स मिलने पर बोलीं हेमा मालिनी

हालांकि, एक बार हेमा मालिनी ने अमिताभ बच्चन को मिलने वाले दमदार किरदारों को लेकर अपनी राय रखी थी. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें इस बात पर अमिताभ बच्चन से जलन होती है.

---Advertisement---

हेमा मालिनी ने अमिताभ को बताया लकी

दरअसल, हेमा मालिनी एक बार आप की अदालत में पहुंची थीं, जहां उनसे अमिताभ बच्चन की फिल्मों 'पा' और 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' में निभाए गए किरदारों को लेकर सवाल पूछा गया था. इस पर हेमा मालिनी ने कहा था, "अमिताभ बच्चन को देखिए, उन्होंने इस उम्र में एक बच्चे का किरदार निभाया और फिर बुड्ढा होगा तेरा बाप जैसी फिल्म में बिल्कुल अलग भूमिका निभाई." उन्होंने आगे कहा, "वो ज्यादा लकी हैं. उन्हें हर तरह के किरदार मिल जाते हैं, जबकि महिलाओं को ऐसे अवसर कम मिलते हैं."

हेमा मालिनी को होती थी अमिताभ से जलन

इंटरव्यू के दौरान जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या उन्हें अमिताभ बच्चन से जलन होती है, तो वह हंसने लगी. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "बहुत जलन होती है. लेकिन मैंने एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है, इसलिए उसमें फिल्में प्रोड्यूस करूंगी. उसमें मेरे लिए जो अच्छा रोल होगा, वह मैं करूंगी. कभी मैं, कभी ईशा, जिसे लेकर फिल्म बनानी होगी, उसके साथ बनाऊंगी."

---Advertisement---

इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी

आपको बता दें कि हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक रहे हैं. दोनों कलाकारों को दर्शकों ने हमेशा खूब प्यार दिया है. उन्होंने शोले, बागवान, कसौटी, दो और दो पांच, बुड्ढा होगा तेरा बाप, बाबुल, नास्तिक, नसीब और गहरी चाल जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है.

जल्द इस फिल्म में दिखेंगे अमिताभ बच्चन

वर्क फ्रंट की बात करें तो हेमा मालिनी आखिरी बार साल 2020 में फिल्म शिमला मिर्ची में नजर आई थीं. वहीं, अमिताभ बच्चन पिछली बार Kalki 2898 AD में नजर आए थे. अब दर्शक उन्हें इस फिल्म के सीक्वल में देखने का इंतजार कर रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 16, 2026 12:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola