---विज्ञापन---
सौतेले बेटे सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ देख गदगद हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- ‘आज देश को इसकी…’
Hema Malini Praises Sunny Deol Film Batwara 1947: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने सौतेले बेटे सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' देखी और इसका रिव्यू भी सोशल मीडिया पर शेयर किया.
Hema Malini Praises Sunny Deol Film Batwara 1947: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'बटवारा 1947' के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. इसके अलावा, बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी कर रही है. इसी बीच बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और सनी देओल की सौतेली मां हेमा मालिनी ने भी ये फिल्म देखी. इतना ही नहीं हेमा मालिनी ने फिल्म का रिव्यू भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. जहां उन्होंने फिल्म 'बटवारा 1947' की जमकर तारीफ की. चलिए जानते हैं कि हेमा मालिनी को इस फिल्म को लेकर आखिर क्या-क्या कहा.
हेमा मालिनी ने की तारीफ
दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने सनी देओल स्टारर फिल्म 'बटवारा 1947' देखी. जिसे देखने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्होंने इस फिल्म की खूब तारीफ की. फिल्म देखने के बाद उन्होंने X पर इसका रिव्यू भी शेयर किया. जिसमें उन्होंने फिल्म को बेहद शानदार बताया है.
एक क्लियर मैसेज है...
हेमा मालिनी ने अपने X पोस्ट में लिखा, 'मैंने कल फिल्म 'बटवारा' देखी. यह बेहद शानदार है, और इसमें एक क्लियर मैसेज है जो बताता है कि आज देश को क्या चाहिए. यह हमें याद दिलाता है कि मानवता, आपसी सम्मान और सद्भावना नफरत और बटवारे से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं.'
इस समय की मांग है...
हेमा मालिनी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि यह ब्यूटीफुल मैसेज लोगों को अपनी सोच बदलने और नफरत की जगह दया को चुनने के लिए प्रेरित करेगा. राजकुमार संतोषी का शानदार निर्देशन और सनी देओल और शबाना आजमी की एक्टिंग बेहतरीन है. करण देओल और प्रीति जिंटा ने भी अच्छी एक्टिंग की है. आमिर खान को इस कालजयी फिल्म के निर्माण के लिए बधाई, जिसका मैसेज वाकई इस समय की मांग है.'
राजकुमार संतोषी और सनी देओल का रियूनियन
नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ' बटवारा 1947' संतोषी और सनी देओल का रियूनियन फिल्म है. इससे पहले दोनों ने 'घायल', 'दामिनी' और 'घटक' जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.