---विज्ञापन---
‘मैं अपने क्लोन के साथ…’Shefali Shah संग तलाक के बाद आया हर्ष छाया का बयान, रिश्ता टूटने पर कह दी बड़ी बात
शेफाली शाह बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में और सीरीज की हैं. हालांकि इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस की सबसे पहले एक्टर हर्ष छाया के साथ शादी हुई थी और दोनों ने शो 'हसरतें' में काम किया था और इसी दौरान दोस्ती के बाद प्यार हुआ और 1994 में कपल ने शादी की. हालांकि शादी के सिर्फ 6 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था. वहीं, हाल ही में हर्ष छाया ने अपने और शेफाली के टूटे रिश्ते को लेकर बात की है. उन्होंने इस दौरान हैरान करने वाली बातें कही हैं.
शेफाली संग रिश्ता टूटने पर बोले हर्ष छाया
दरअसल, उन्होंने कहा, " यह हर किसी के अलग-अलग मामला होता है. हमारा मामला बिल्कुल क्लियर था, मुझे साफ दिख रहा था कि रिश्ता एक ऐसे मोड़ पर आ गया है , जहां से आगे बढ़ना मुश्किल है. जब मुझे बताया गया, मैं अब तुम्हारे साथ नहीं कर सकती. उससे 8-9 महीने पहले ही मुझे पता था कि ऐसा होने वाला है और मैं इसके लिए तैयार था.
तलाक के बाद हर्ष ने खुद को कैसे संभाला
उन्होंने आगे कहा, 'भले मुझे एहसास था कि क्या हो रहा है, उस समय मैं इसे अपने मेंटल हेल्थ पर हावी नहीं होने देता, इसलिए मैं काम पर, खुद पर ध्यान केंद्रित करता हूं, क्योंकि मैं इसके लिए दिल्ली छोड़कर मुंबई आया था. पर्सनली इससे निपटने का तरीका हर किसी का अलग हो सकता है. सौभाग्य से, मैं उस स्पेस में होता हूं जहां मैं आसानी से विचलित नहीं होता.
शेफाली संग तलाक के बाद हर्ष ने की थी डेटिंग
एक्टर ने आगे कहा, " ऐसी स्थिति आने पर आपको शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए. अगर आप असहज फील कर रहे हैं तो इसे स्वीकार करें और जबरदस्ती खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश न करें. मैंने 5-6 महीने तक इसे सहा और पछताया, मैं चिल्लाया और नए रिश्ते बनाने के लिए डेटिंग भी करने लगा. एक दिन मैंने देखा कि तब आप तनाव में होते हैं तो आपके आस-पास के सभी लोग आपकी कहानी सुनने और अपनी बातें रखने के लिए तैयार होते हैं. एक बार मैंने किसी से बात की, हमने एक दूसरे की परेशानी पर चर्चा की और बाद में हम डेट पर गए. ऐसा कई बार हुआ और मैंने इसे एक नियम बना लिया. मैं 2-3 महीनों में कई डेट्स पर गया. इसमें समय लगता है और आपको बहादुर बनने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपनी फीलिंग्स को बिजी रखना है.
हर्ष ने कहा, " मैं अपने क्लोन के साथ 365 दिन नहीं रह सकता
इतना ही नहीं हर्ष ने शेफाली संग तलाक और उससे जुड़ी नेगेटिविटी पर कहा, " दो लोग चौबीसों घंटे साथ नहीं रह सकते. मैं अपने क्लोन के साथ 365 दिन नहीं रह सकता. मेरे लिए तलाक बड़ी बात नहीं बल्कि, अगर होना ही है तो जितनी जल्दी हो जाए उतना अच्छा है, ताकि रिश्ता बेवजह खिंचे नहीं. जब हमने फैसला किया तो हमने अपने एप्लिकेशन बैक डेट में दाखिल करवाया. हमने घोषित किया कि हम 6 महीने से अलग रह रहे थे. हमने इस पर तुरंत अमल किया.
अलग होने के बाद शेफाली ने रचाई विपुल शाह से शादी
आपको बता दें कि हर्ष और शेफाली साल 2000 में अलग हो गए थे. तलाक के तीन साल बाद हर्ष ने 2003 में सुनीता सेनगुप्ता से शादी रचाई थी. वहीं, शेफाली ने डायरेक्टर विपुल शाह से शादी कर ली थी. एक्ट्रेस और विपुल शाह की शादी को 25 साल से ऊपर का समय हो गया और दोनों के दो बच्चे आर्यमन और मौर्य हैं.