---विज्ञापन---
कभी सीरियल किलर तो कभी सनकी आशिक, इस एक्टर के ये 7 किरदार देख उड़ जाएंगे होश
बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर जिसने अपने करियर में अलग-अलग किरदारों को निभाकार लोगों को चौंकने पर मजबूर कर दिया, आज ये अभिनेता अपना 48वां बर्थडे मना रहा है, ऐसे में आइए इनकी उन फिल्मों और वेब सीरीज पर एक नजर डालते हैं, जिसमें इन्होंने चैलेंजिग किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया, और इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना ली. हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि गुलशन देवैया हैं, ये बॉलीवुड के उन एक्टर्स में गिने जाते हैं, जो हर किरदार में खुद को पूरी तरह ढाल लेते हैं. इन्होंने अपने करियर में कई ऐसे रोल किए हैं, जिसने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया. छोटे रोल से शुरुआत करने वाले गुलशन आज इंडस्ट्री के सबसे दमदार और एक्सपेरिमेंटल एक्टर्स में शुमार हैं.
वेब सीरीज 'दहाड़'
उनके निभाए कई किरदार आज भी लोगों के जेहन में बसे हुए हैं. आइए जानते हैं, गुलशन देवैया के उन 7 शानदार रोल्स के बारे में, जिन्होंने उन्हें खास बना दिया. सबसे पहले बात करते हैं, वेब सीरीज 'दहाड़' की... इस क्राइम थ्रिलर में गुलशन ने इंस्पेक्टर देवी लाल सिंह का किरदार निभाया था. उनकी दमदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का खूब दिल जीता. सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा भी नजर आए थे.
'बधाई दो'
फिल्म 'बधाई दो' में गुलशन देवैया ने गुरु नारायण नाम के वकील का रोल निभाया था. इस किरदार के जरिए उन्होंने एलजीबीटीक्यू समुदाय से जुड़े कई सामाजिक मिथकों को तोड़ने की कोशिश की. उनकी सादगी और इमोशनल एक्टिंग को काफी सराहा गया.
'गन्ज & गुलाब्ज'
नेटफ्लिक्स सीरीज 'गन्ज एंड गुलाब्ज' में उनका 'चार-कट आत्माराम' वाला किरदार आज भी लोगों को याद है. अजीब हेयरस्टाइल, खतरनाक अंदाज और दमदार डायलॉग्स के साथ गुलशन ने इस रोल में अलग ही छाप छोड़ी.
'मर्द को दर्द नहीं होता'
'मर्द को दर्द नहीं होता' में उन्होंने डबल रोल निभाकर अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाया. कराटे मणि और जिमी जैसे दो बिल्कुल अलग किरदारों को उन्होंने शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा.
'हंटरररर'
फिल्म 'हंटरररर' में मंदार पोनक्षे के किरदार में गुलशन का फनी और बोल्ड अंदाज देखने को मिला. ये रोल उनके करियर का सबसे चर्चित किरदारों में से एक माना जाता है.
'घोस्ट स्टोरीज'
वहीं, 'घोस्ट स्टोरीज' में उन्होंने जॉम्बी राक्षस बनकर दर्शकों को चौंका दिया था. उनका डरावना अवतार काफी वायरल हुआ था. जिसे अब तक लोग भूल नहीं पाए हैं.
'शैतान'
इसके अलावा फिल्म 'शैतान' में करण चौधरी उर्फ केसी के रोल ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. बिगड़ैल अमीर लड़के के किरदार में गुलशन ने अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस कर दिया था.
गुलशन देवैया की खास बात
'गुलशन देवैया' की खास बात यही है, कि वो हर किरदार में कुछ नया लेकर आते हैं. शायद यही वजह है, कि आज भी उनके रोल्स दर्शकों को लंबे समय तक याद रहते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.