Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 9 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर, अमेरिका में मचा गदर

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म की कहानी से लेकर इसको किरदारों की चारों ओर चर्चा हो रही है. बता दें कि यह साल 2025 की हिट मूवी धुरंधर की सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, अब धुरंधर 2 ने भी 9 साल पुरानी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. फिल्म अमेरिका में भी गदर काट रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म की कहानी से लेकर इसको किरदारों की चारों ओर चर्चा हो रही है. बता दें कि यह साल 2025 की हिट मूवी धुरंधर की सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, अब धुरंधर 2 ने भी 9 साल पुरानी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. फिल्म अमेरिका में भी गदर काट रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, धुरंधर 2 ने नॉर्थ अमेरिका में अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन करके रिकॉर्ड बना लिया है. इस बात की जानकारी वेंकी बॉक्स ऑफिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है. इतना ही नहीं फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है. वेंकी ने अपने कैप्शन में लिखा, "धुरंधर द रिवेंज ने नॉर्थ अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा कमाई का रिकॉर्ड बनाया. नौ साल पुराना बाहुबली 2 का नॉर्थ अमेरिका का रिकॉर्ड आखिरकार टूट गया है. अब तक के सबसे ज्यादा दर्शक और कमाई का रिकॉर्ड धुरंधर के नाम है. इतिहास रचा जा रहा है.

---Advertisement---

बाहुबली 2 ने नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई कर ली है. इस तरह से यह वहां पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. फिल्म ने वहां पर 22.01 मिलियन डॉलर यानी की लगभग 190 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. वहीं, बाहुबली 2 ने नॉर्थ अमेरिका यानी कि कनाडा और अमेरिका में 20 मिलियन यानी कि 129 से 130 करोड़ तक का कलेक्शन किया था. इस तरह से धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 का ये रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है.

धुरंधर 2 ने 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर आंधी ला दी है. फिल्म ने 10 दिनों में दुनिया भर में 1255 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं भारत में इस मूवी ने ग्रॉस कलेक्शन 930.44 करोड़ हो गया है. फिल्म का नेट कलेक्शन भारत में 778.77 करोड़ हो गया है. मूवी अपने पहले पार्ट धुरंधर का दुनिया भर का रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ ही कदम पीछे है. इस मूवी ने 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

---Advertisement---

फिल्म की कास्ट को लेकर बात करें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए हैं. इसके अलावा मूवी में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, सौम्या टंडन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और मानव गोहिल जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

बता दें कि फिल्म को कई वास्तविक घटनाओं से इंस्पायर होकर तैयार किया गया है. इस मूवी में रणवीर सिंह एक स्पाई के रोल में नजर आए हैं, जो कि पाकिस्तान के ल्यारी एक ऑपरेशन के लिए जाते हैं. फिल्म में 2016 की नोटबंदी को भी दिखाया गया है. इसके अलावा अर्जुन रामपाल का किरदार पाकिस्तानी आतंकी इलियास कश्मीरी से इंस्पायर है. इस तरह से मूवी में कई रियल लाइफ किरदार भी देखने को मिले है.

---Advertisement---
First published on: Mar 29, 2026 12:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola