Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड का वो मनहूस टाइटल, जिसके नाम से बनीं 9 फिल्में और सारी की सारी हुईं फ्लॉप

---विज्ञापन---

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई ऐसी फिल्में हैं, जो कि एक ही नाम से बनी हैं. फिल्मों का रीमेक सिनेमा में आम बात है. हालांकि आज हम एक ऐसी मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसके नाम से 9 फिल्में बनाई गई हैं, लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं. इतना ही नहीं इन मूवीज में काम करने वाले ज्यादातर एक्टर्स का करियर तक बर्बाद हो गया था. इस फिल्म का टाइटल इंडस्ट्री के लिए मनहूस बन गया था. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

'कर्ज' को कहा जाता है बॉलीवुड का मनहूस टाइटल

दरअसल, हम जिस मनहूस टाइटल को बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि 'कर्ज' है. कर्ज को बॉलीवुड का मनहूस टाइटल कहा जाता है. इस नाम से एक या दो नहीं बल्कि 9 फिल्में बन चुकी हैं. कर्ज नाम की पहली फिल्म साल 1980 में बनी थी. जिसका डायरेक्शन सुभाष घई ने किया था और इस फिल्म में लीड रोल में ऋषि कपूर, राज किरण, टीना मुनीम और सिमी ग्रेवाल नजर आईं थी. फिल्म उस दौरान बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. लेकिन इस मूवी के गाने लोगों को काफी पसंद आए थे.

---Advertisement---

डिप्रेशन में आ गए थे ऋषि कपूर

हालांकि आज यह मूवी कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है, लेकिन 46 साल पहले इसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया था. इतना ही नहीं ऋषि कपूर ने फिल्म को लेकर बताया था कि इस मूवी के फ्लॉप होने से उनपर गहरा असर पड़ा था. जिसके कारण वह डिप्रेशन में चले गए थे. साथ ही साथ इसके कलाकारों के लिए और डायरेक्टर के लिए भी यह फिल्म मनहूस साबित हुई. फिल्म के एक्टर राज किरण 32 सालों से लापता हैं. एक्टर को आखिरी बार 1990 में देखा गया था.

कर्ज द बर्डन ऑफ ट्रूथ भी रही फ्लॉप

वहीं, ऋषि कपूर की कर्ज के फ्लॉप होने के बाद साल 2002 में 'कर्ज द बर्डन ऑफ ट्रूथ' आई थी. जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी नजर आई थीं. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. मेकर्स के लगाए हुए 15 करोड़ रुपये बर्बाद हो गए थे.

---Advertisement---

ऋषि कपूर की फिल्म 'कर्ज' की बनी थी 2008 में रीमेक, रही फ्लॉप

इसके बाद साल 2008 में हिमेश रेशमिया और उर्मिला मातोंडकर ने ऋषि कपूर की फिल्म कर्ज का रीमेक तैयार किया था. यह फिल्म भी फ्लॉप हुई थी. 24 करोड़ में बनी इस मूवी ने सिर्फ 16 करोड़ का कलेक्शन किया था.

एक ही नाम से बनी 9 फिल्में

बता दें कि कर्ज नाम से बॉलीवुड में कुल 9 फिल्में बनी हैं. जिसमें से कर्ज, कर्ज द बर्डन ऑफ ट्रूथ, Karzzz, कर्ज तेरे खून का, दूध का कर्ज (1990), प्यार का कर्ज, कर्ज चुका है, महान कर्ज और दूध का कर्ज (2016) बन चुकी है और ये सभी फिल्में फ्लॉप रही हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 17, 2026 03:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola