---विज्ञापन---
Cannes Film Festival 2026: अदिति राव हैदरी का कान्स लुक देखकर धड़का पति सिद्धार्थ का दिल, जमाने के सामने कह दी ये बात
Cannes Film Festival 2026: 79वें 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' Cannes Film Festival में इस बार इंडियंस स्टार्स का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है. कोई अपने ट्रेडिशनल लुक से लोगों का दिल जीत रहा है, तो कोई ग्लैमरस अंदाज से रेड कार्पेट पर आग लगा रहा है. अब बारी बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) की, जिन्होंने अपने स्टाइल और एलिगेंस से कान्स में सबका ध्यान खींच लिया. खास बात ये रही कि उनके इस लुक पर पति सिद्धार्थ (Siddharth) भी खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए.
अदिति राव के रेड कार्पेट लुक ने उड़ाए होश
अदिति राव हैदरी ने कान्स के रेड कार्पेट पर वन-शोल्डर नियॉन मेटैलिक ग्रीन गाउन पहनकर एंट्री ली. उनका ये आउटफिट टोनी वार्ड कॉउचर के स्प्रिंग, समर 2025 कलेक्शन से था. थाई हाई स्लिट वाले इस शिमरी गाउन में अदिति बेहद ग्लैमरस नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को बेहद क्लासी रखते हुए नेकलेस और गोल्डन फुटवियर के साथ पूरा किया. सोशल मीडिया पर अदिति की तस्वीरें सामने आते ही फैंस उनके अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
एक्ट्रेस के लुक ने दिलाई किसकी याद?
अदिति का ये लुक लोगों को पुराने हॉलीवुड ग्लैमर की याद दिला गया. हालांकि, उन्होंने इसे मॉडर्न स्टाइल के साथ कैरी किया, जो फैंस को काफी पसंद आया, और यही वजह है, जो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर उनके फैशन सेंस की जमकर चर्चा हो रही है.
सिद्धार्थ ने कही ये बात
इन सब के बीच सबसे ज्यादा चर्चा उनके पति सिद्धार्थ के रिएक्शन की हो रही है. सिद्धार्थ ने अदिति की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए सिर्फ एक शब्द लिखा- 'वाह' उनके इस छोटे लेकिन प्यारे रिएक्शन ने फैंस का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर लोग दोनों की केमिस्ट्री की भी खूब तारीफ कर रहे हैं, और तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
अदिती का पहला लुक भी उड़ा चुका होश
दिलचस्प बात ये है, कि अदिति ने कान्स में अपने पहले दिन पूरी तरह भारतीय अंदाज अपनाया था. उन्होंने शीर ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्ड सेक्विन और सितारा एम्बेलिशमेंट किया गया था. इस साड़ी के साथ उन्होंने हैवी गोल्ड चोकर कैरी किया था. उनके इस ट्रेडिशनल लुक को भी फैंस ने खूब पसंद किया था.
इंडियन सेलेब्स का कान्स में दिखा जलवा
बहरहाल, इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय एक्ट्रेसेस ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. सबसे पहले आलिया भट्ट फिर तारा सुतारिया उनके बाद हुमा कुरैशी और अब अदिती ने रेड कार्पेट पर विदेशी कैमरों के सामने भारतीय खूबसूरती को पेश किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.