---विज्ञापन---
ये 5 सितारे शादी के लिए हिंदू से बने मुस्लिम, एक ने तलाक के बाद फिर अपनाया सनातन धर्म
Bollywood and TV Stars Who Converted To Islam for Marriage: बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक के इन 5 स्टार्स ने शादी के लिए या अपना धर्म बदला लिया.
Bollywood and TV Stars Who Converted To Islam for Marriage: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की बेटी सबा अली खान के 'घर में मंदिर नहीं था.' वाले बयान के बाद से एक बार फिर उन स्टार्स के बारे में बात होने लगी, जिन्होंने शादी के लिए या अपना धर्म बदला है. इस लिस्ट में ज्यादातर उन एक्टर और एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं, जो शादी के लिए हिंदू से मुस्लिम बने हैं. इनमें से कुछ पूरे दिल से इस्लाम कबूला, तो कुछ ने तलाक के बाद फिर से सनातन धर्म अपना लिया. एक नजर इस लिस्ट पर डालते हैं.
आयशा टाकिया
सलमान खान के साथ फिल्म 'वॉन्टेंड' में नजर आने वाली एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने महज 23 साल की उम्र में अपना धर्म बदलकर समाजवादी पार्टी के MLA अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की थी, जो पेशे एक बिजनेसमैन हैं. शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपना नाम बदलकर आयशा आजमी रख लिया.
अमृता सिंह
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अमृता सिंह ने सैफ अली खान के साथ शादी के लिए इस्लाम कुबूल कर लिया था. अमृता सिंह सिख ने जनवरी 1991 में सैफ अली खान के साथ शादी की. लेकिन 12 साल बाद उनका तलाक हो गया. इस शादी से दोनों को दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली. कहा जाता है कि तलाक के बाद अमृता सिंह ने फिर से सनातन धर्म अपना लिया है.
दीपिका कक्कड़
टीवी शो 'ससुराल सिमर का' से देश के घर-घर में फैमस हुई एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के नाम बिना ये लिस्ट अधूरी है. दीपिका ने 'ससुराल सिमर का' के को-स्टार शोएब इब्राहिम के साथ दूसरी शादी की. शादी के बाद दीपिका हिंदू से मुस्लिम बन गईं. हालांकि, इसके लिए आज भी कई लोग उन्हें इसके लिए ट्रोल करते हैं. इसके बाद बावजूद वो आज एक सफल एक्टर होने के साथ-साथ एक सक्सेसफुल यूट्यूबर भी हैं.
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लवस्टोरी से तो हर कोई वाकिफ है. धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और उनकी पत्नी प्रकाश कौर उन्हें तलाक नहीं देना चाहती थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक लिए बिना इस्लाम धर्म अपना लिया और हेमा संग शादी रचाई.
विवियन डीसेना
टीवी एक्टर विवियन डीसेना भी शादी के लिए अपना धर्म बदला था. विवियन ने साल 2018 में इजिप्ट की जर्नलिस्ट नौरान अली के साथ शादी की थी. इसके बाद उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है. उन्होंने साल 2019 के रमजान में इस्लाम कुबूल कर मुस्लिम बनने का फैसला किया था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.