---विज्ञापन---
कौन हैं साहिबा बाली? इम्तियाज अली ने बदली थी किस्मत, अब अर्जुन कपूर संग फोटो से बटोर रहीं सुर्खियां
Who Is Sahiba Bali: अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्हें लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली के साथ देखा गया. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके बाद एक बार फिर अर्जुन की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया है. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन चर्चाओं पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर साहिबा बाली कौन हैं.
कौन हैं साहिबा बाली?
साहिबा बाली का जन्म 5 दिसंबर 1994 को एक कश्मीरी परिवार में हुआ था. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया और इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं. वहां उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले साहिबा ने मार्केटिंग सेक्टर में काम किया और कॉर्पोरेट करियर बनाया.
कैसे मिली बॉलीवुड में एंट्री?
मार्केटिंग की नौकरी के साथ-साथ साहिबा सोशल मीडिया पर कंटेंट भी बनाया करती थीं. उनके वीडियो लोगों को काफी पसंद आते थे. इसी दौरान उनकी किस्मत ने करवट ली, जब मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली की नजर उनके काम पर पड़ी. इम्तियाज ने उन्हें अपनी फिल्म 'लैला मजनू' के लिए ऑडिशन का मौका दिया.
इस फिल्म से मिली पहचान
हालांकि साहिबा फिल्म में लीड रोल हासिल नहीं कर सकीं. यह किरदार बाद में तृप्ति डिमरी ने निभाया. लेकिन साहिबा को फिल्म में अविनाश तिवारी के किरदार 'मजनू' की बहन का रोल मिला. इसी फिल्म से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की.
ओटीटी पर भी कमाया नाम
इसके बाद साहिबा ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया. वह नेटफ्लिक्स की सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' में नजर आईं. वहीं इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका निभाई. इसके अलावा वह चर्चित वेब सीरीज 'तनाव' का भी हिस्सा रह चुकी हैं.
सोशल मीडिया पर लाखों में फॉलोअर्स
साहिबा सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि जानी-मानी डिजिटल क्रिएटर भी हैं. उन्होंने फिल्टर कॉपी के साथ भी काम किया है और अपने मजेदार कंटेंट से अलग पहचान बनाई. सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 8.66 लाख लोग फॉलो करते हैं. जहां वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं.
अर्जुन कपूर संग वायरल हो रही तस्वीरें
फिलहाल, अर्जुन कपूर के साथ वायरल हुई तस्वीरों ने साहिबा बाली को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन जब तक दोनों में से कोई आधिकारिक बयान नहीं देता, तब तक इन खबरों को सिर्फ चर्चाओं के तौर पर ही देखा जा सकता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.