Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लोग सिर्फ…’ श्रेया कालरा को Kiss पर ये क्या बोल गईं राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर?

Gautami Kapoor Defends Ram Kapoor: श्रेया कालरा द्वारा राम कपूर पर आरोप लगाने के बाद गौतमी कपूर अपने पति सपोर्ट में उतर गई है. उन्होंने कहा कि वो अपने पति बहुत अच्छे से जानती हैं.

---विज्ञापन---

Gautami Kapoor Defends Ram Kapoor: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘लॉक अप 2’ आए दिन किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चा में बना रहता है. हाल ही में शो की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने राम कपूर पर आरोप लगाया कि शो के एक टास्क के दौरान राम ने उन्हें असहज महसूस करवाया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राम कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. इसी बीच राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर अपने पति सपोर्ट में उतरी. इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए गौतमी ने लोगों से कहा कि वो रियलिटी शो के एडिटेड क्लिप्स के आधार पर जल्दबाजी फैसला न लें. चलिए बताते हैं कि आखिर गौतमी ने क्या कुछ कहा है.

पति के सपोर्ट में उतरी गौतमी कपूर

एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें श्रेया ने आरोप लगाया कि राम ने एक चैलेंज के दौरान उसकी सहमति के बिना उसे किस किया, जिसके बाद इस मुद्दे पर तीखी बहस छिड़ गई. इसी के तहत कई लोगों ने राम कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर अपने पति के सपोर्ट में सामने आई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘हम सिर्फ शो का एडिट वर्जन देखते हैं. हमें ठीक से नहीं पता कि उस पल से पहले या बाद में क्या हुआ था. कुछ सेकंड के फुटेज के आधार पर किसी के लिए अपनी राय बनाना बहुत ही गलत बात है.’

---विज्ञापन---

मैं अपने पति को…

गौतमी ने आगे कहा, ‘रियलिटी शो के कंटेस्टेंट को अक्सर ऐसे काम और सिचुएशन दी जाती हैं जिन्हें टीवी के लिए काफी हद तक एडिट किया जाता है.’ इस दौरान उन्होंने विश्वास के साथ ये भी कहा कि राम कभी भी जानबूझकर किसी को अनकम्फर्टेबल महसूस करने वाला कोई काम नहीं करेंगे. गौतमी ने कहा, ‘मैं अपने पति को अच्छी तरह जानती हूं और उनकी वैल्यूज पर भरोसा करती हूं, और लोगों से रिक्वेस्ट करती हूं कि वो कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सभी फेक्ट्स का इंतजार करें.’

First published on: Jul 21, 2026 02:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola