---विज्ञापन---
‘अरिजीत सिंह’ ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न, ‘इमरान हाशमी’ की ‘आवारापन 2’ के लिए गाया गाना!
म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह अपनी खूबसूरत आवाज और शानदार गानों के लिए दुनियाभर में पसंद किए जाते हैं. हालांकि, इस साल की शुरुआत में उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर फैंस को चौंका दिया था. उनके इस फैसले से फैंस काफी निराश हुए थे. अब उनके फैंस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत सिंह का नया गाना आ रहा है.
मेकर्स फिल्म के गानों पर कर रहे कड़ी मेहनत
दरअसल, साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल बनाया जा रहा है. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी, लेकिन इसके गाने आज भी दर्शकों के बीच पॉपुलर हैं. ऐसे में मेकर्स 'आवारापन 2' के म्यूजिक को भी खास बनाने की तैयारी में हैं और इसके लिए किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते.
अरिजीत ने गाया आवारापन 2 के लिए गाना
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स ने अरिजीत सिंह से 'आवारापन 2' का टाइटल सॉन्ग गाने की रिक्वेस्ट की गई थी. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सिंगर ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया और फिल्म के लिए गाना गाया.
21 जुलाई को रिलीज होगा गाना
रिपोर्ट्स के अनुसार, अरिजीत सिंह ने फिल्म का टाइटल सॉन्ग रिकॉर्ड भी कर लिया है और इसे 21 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. न तो फिल्म के मेकर्स और न ही अरिजीत सिंह की ओर से इस खबर पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन दिया है.
फिल्म 'एक दिन' के लिए अरिजीत ने गाया था गान
बता दें कि रिटायरमेंट की घोषणा के बाद भी अरिजीत सिंह ने एक गाना गाया था. उन्होंने एक्टर आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी उनके बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के लिए अपनी आवाज दी थी. बताया जाता है कि आमिर खान की रिक्वेस्ट पर उन्होंने यह गाना रिकॉर्ड किया था. अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को सोशल मीडिया के जरिए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी, जिससे उनके फैंस काफी निराश हो गए थे.
इस दिन रिलीज होगी आवारापन 2
वहीं, 'आवारापन 2' की बात करें तो दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में इमरान हाशमी, शबाना आजमी और दिशा पाटनी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.