Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

फैंस का इंतजार खत्म! Amazon Prime Video पर रिलीज होगी ये धांसू सीरीज, मिलेगा जबरदस्त थ्रिल

अमेजॉन प्राइम वीडियो पर ऐसे तो हर हफ्ते तमाम फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. लेकिन जल्द ही एक धमाकेदार वेब सीरीज रिलीज होने वाली है. क्योंकि इसका लंबे वक्त से इंतजार हो रहा था. वहीं, अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है. इस सीरीज में धमाकेदार थ्रिलर, सस्पेंस और 1960 की मुंबई की झलक देखने को मिलेगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

अमेजॉन प्राइम वीडियो पर ऐसे तो हर हफ्ते तमाम फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. लेकिन जल्द ही एक धमाकेदार वेब सीरीज रिलीज होने वाली है. क्योंकि इसका लंबे वक्त से इंतजार हो रहा था. वहीं, अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है. इस सीरीज में धमाकेदार थ्रिलर, सस्पेंस और 1960 की मुंबई की झलक देखने को मिलेगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वह है 'मटका किंग'. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है और मेकर्स ने यह टीजर फिल्म के लीड एक्टर यानी कि विजय वर्मा के बर्थडे पर रिलीज किया है. इस सीरीज में विजय वर्मा बेहद दमदार रोल में नजर आ रहे हैं.

---Advertisement---

सीरीज का टीजर प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा है, "Pot को उल्टा लिखने पर top बनता है और राजा का स्थान वहीं होता है. इस ट्रेलर की शुरुआत विजय वर्मा के धमाकेदार डायलॉग से होती है. जिसमें वह कहते हैं कि मैं जोकर, ताश की गड्डी में ना रहा, तो भी खेल रुकेगा नहीं. लेकिन अगर हाथ आ गया तो बाजी पलट दूंगा. इसके बाद सीरीज में दिखाया जाता है कि कैसे विजय वर्मा जुए के खेल में एक्सपर्ट होते हैं. दिखाया जाता है कि वह हर बाजी अपने नाम कर लेते हैं. इस सीन में वह हाथ में मटका लिए हुए चलते हुए दिखाए गए हैं.

इस ट्रेलर के रिलीज के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. टीजर को लेकर एक यूजर ने लिखा, "कुछ बहुत दिलचस्प आने वाला है. दूसरे ने लिखा, "मटका का फीवर रियल है. एक अन्य यूजर ने लिखा, "अगर विजय वर्मा कप्तानी कर रहे हैं, तो मैं भी शामिल हो जाऊंगा. मिस्टर वर्मा को अच्छे से पता है कि क्या करना है.

---Advertisement---

बता दें कि इस सीरीज का लंबे वक्त से इंतजार हो रहा था. पहले यह सीरीज साल 2025 में रिलीज होने वाली थी. लेकिन किन्हीं कारणों से इसे अब 2026 में रिलीज किया जा रहा है. यह सीरीज 1960 के दशक के मुंबई पर आधारित है.

वेब सीरीज प्राइम वीडियो पर 17 अप्रैल को रिलीज होगी. स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विजय वर्मा के अलावा कृतिका कामरा, गुलशन ग्रोवर, सिद्धार्थ जाधव, सई ताम्हणकर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. इसके प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं.

---Advertisement---
First published on: Mar 29, 2026 02:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola