---विज्ञापन---
‘मेरा आखिरी सीक्रेट खुला तो खानदान से निकाल देंगे…’, फिनाले से पहले आकांक्षा चमोला का डर सुन चौंके फैंस
रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और जैसे-जैसे आखिरी दिन नजदीक आ रहे हैं, कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव भी बढ़ता जा रहा है. इसी बीच टीवी एक्ट्रेस और गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने तीसरे सीक्रेट को लेकर ऐसा डर जाहिर किया कि दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है.
आकांक्षा का तीसरा सीक्रेट
हाल ही में शो में एक खास टास्क कराया गया, जिसमें हर कंटेस्टेंट के पास किसी दूसरे खिलाड़ी का एक सीक्रेट था. उन्हें तय करना था कि किसका राज सबके सामने खोला जाए. इसी दौरान आकांक्षा चमोला का तीसरा और आखिरी सीक्रेट भी चर्चा में आ गया. इसके बाद से वह काफी परेशान और भावुक नजर आईं.
आकांक्षा ने की गुजारिश
टास्क के दौरान आकांक्षा ने कंटेस्टेंट श्रेया कालरा से बार-बार गुजारिश की कि वह उनका आखिरी सीक्रेट किसी भी हालत में सामने न लाएं. उन्होंने कहा कि अब उनके पास छिपाने के लिए सिर्फ यही एक राज बचा है और अगर यह खुल गया तो उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है. हालांकि, श्रेया ने साफ शब्दों में कह दिया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह यही सीक्रेट सबके सामने लाएंगी.
सीक्रेट न खोलने की कही बात
बाद में पामेला के साथ बातचीत में आकांक्षा ने अपनी चिंता खुलकर जाहिर की. उन्होंने कहा कि वह एक पब्लिक फिगर हैं और उनके पति गौरव खन्ना भी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. अगर उनका तीसरा सीक्रेट सामने आया तो लोग सिर्फ उसी बात को याद रखेंगे. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा डर अपने परिवार के रिएक्शन का है. आकांक्षा ने भावुक होकर कहा, 'मुझे लगता है कि मेरा खानदान मुझे निकाल देगा.'
गौरव संग रिश्ते पर पहले ही खोल चुकीं राज
इससे पहले भी आकांक्षा शो में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े दो बड़े खुलासे कर चुकी हैं. उन्होंने बताया था कि एक समय ऐसा भी आया था जब उनके और गौरव खन्ना के रिश्ते में दूरियां आ गई थीं और दोनों अलग रहने लगे थे. तलाक तक की नौबत आ गई थी. हालांकि बाद में गौरव खन्ना ने शो में आकर साफ किया कि दोनों ने कानूनी तौर पर तलाक की प्रोसेस शुरू नहीं की थी.
अब फैंस की एक्साइटमेंट हाई
वहीं दूसरे सीक्रेट में आकांक्षा ने स्वीकार किया था कि शादी से पहले वह महिलाओं के साथ भी रिश्ते में रह चुकी हैं. अब फिनाले से पहले हर किसी के मन में सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर आकांक्षा चमोला का तीसरा सीक्रेट क्या है? क्या यह राज शो के फिनाले से पहले सामने आएगा या आखिरी वक्त तक सस्पेंस बना रहेगा, इसका जवाब आने वाले एपिसोड में मिलेगा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.