---विज्ञापन---
सैफ अली खान की ‘कर्तव्य’ देखने के बाद फिल्ममेकर पर भड़का ये एक्टर, सौरभ द्विवेदी के लिए कही ये बात
Actor Slams Filmmakers and Saurabh Dwivedi: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की फिल्म 'कर्तव्य' रिलीज होने के बाद से ही खबरों की हेडलाइन में बनी हुई है. इस फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले पत्रकार सौरभ द्विवेदी को मूवी में अपनी एक्टिंग के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में एक्टर राशुल टंडन ने भी 'कर्तव्य' में उनके काम की बात की और इसके साथ ही बॉलीवुड के फिल्ममेकर्स पर बुरी तरह से भड़के भी. चलिए पूरा मामला समझते हैं.
एक्टर ने उठाया बड़ा सवाल
राशुल टंडन ने हाल ही में फिल्म 'कर्तव्य' में सौरभ द्विवेदी की एक्टिंग पर बात करते हुए पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर एक सवाल खड़ा किया है. उनका सवाल है कि क्या ये इंटरनेट पर्सनैलिटीज और इन्फ्लुएंसर्स ऑडिशन के लिए लाइन में लगते हैं? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्ममेकर्स इन इन्फ्लुएंसर्स को उनकी फैन फॉलोइंग की वजह से प्रोजेक्ट कास्ट करते हैं ना कि उनकी एक्टिंग स्किल की वजह से.
कल रात फिल्म 'कर्तव्य' देखी
फिल्म 'पिंक' के राशुल टंडन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'कल रात मैंने नेटफ्लिक्स पर फिल्म देखी कर्तव्य, और जिसने नहीं देखी, मुझे यकीन है कि सारे मीम्स आपने देख लिए होंगे. सौरभ द्विवेदी जी, जो पत्रकार हैं, उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है.'
इनका कोई सानी नहीं...
राशुल ने आगे कहा, 'अभी कुछ समय पहले एक फिल्म आई थी, 'तू झूठी मैं मक्कार', जिसमें मशहूर कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी थे. ऐसे ही अजय सर की फिल्म 'रनवे 34' में कैरी मिनाटी थे. ये तीन लोग अपने-अपने फील्ड में माहिर हैं, इनका कोई सानी नहीं है.'
क्या ये लोग लाइन में लगते हैं?
राशुल ने आगे कहा, 'आपको क्या लगता है, क्या ये लोग फिल्मों में ऑडिशन देने के लिए लाइन में लगते हैं? ये लोग लाइन में लग जाएंगे, शॉर्टलिस्ट हो जाएंगे, और फिर एक दिन वो गोल्डन कॉल आएगा... नहीं!'
फिल्ममेकर पर भड़के राशुल
राशुल ने आगे कहा, 'बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म इन लोगों से कॉन्टेक्ट करते हैं, ताकि वे उनकी फैन फॉलोइंग का फायदा उठा सकें, क्योंकि इसमें बहुत पैसा दांव पर लगा होता है. लेकिन आखिर में ऐसा नहीं होता. ऑनलाइन मशहूर होने और पर्दे पर उस भावना को बखूबी व्यक्त करने में और टैलेंटेड एक्टर होने में अंतर होता है.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.