Sunday, 2 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

बेकाबू हीरो ने 15 साल की हीरोइन को जबरन किया Kiss, बेहोश हो गई थीं एक्ट्रेस

---विज्ञापन---

Biswajeet: मशहूर अदाकारा रेखा ने बेहद कम उम्र में फिल्मी दुनिया में कमा रखा था. करियर के शुरुआती दौर में एक्ट्रेस को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. लेकिन आज वो बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकाराओं में से एक हैं. आज रेखा आलीशान जीवन बिता रही हैं. वहीं एक वक्त ऐसा भी था जब एक्ट्रेस को अपना घर चलाने के लिए फिल्मों में काम किया करती थी. 15 साल की उम्र में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सीनियर एक्टर ने रेखा को जबरदस्ती किस कर लिया था.

बेकाबू हुआ एक्टर

बात है साल 1969 की जब फिल्म ‘अंजाना सफर’ की शूटिंग हो रही है. इस फिल्म में रेखा और दिग्गज एक्टर बिस्वजीत चटर्जी के बीच एक इंटीमेट सीन फिल्माया गया, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ था. दरअसल किसिंग सीन दौरान बिस्वजीत पूरी तरह बेकाबू हो गए थे.

---Advertisement---

मात्र 15 साल की थीं रेखा

उस समय रेखा मात्र 15 की साल की थीं. उनके पिता इस दुनिया में नहीं थे. 15 साल की उम्र में उन्हें कुछ भी नहीं जानकारी थी और उन्हें कुछ भी नहीं कहा गया था की फिल्म में कोई किसिंग सीन भी होगा. वो अपनी पहली फिल्म करने जा रही थी. तभी बिस्वजीत ने डायरेक्टर को इशारा कर दिया था कि इसमें एक किसिंग सीन भी रखा जाए.

बेहोश हो गई थीं रेखा

इस सीन को फिल्माते हुए बिस्वजीत रेखा को किस करते चले गए थे. ना तो डायरेक्टर ने कट कहा था और ना ही एक्टर रुके. इस सीन के वक्त रेखा काफी ज्यादा सदमे में चली गई थी. इसके बाद वो रोने भी लगी थीं. फिर बेहोश हो गई.

---Advertisement---

रेखा की पहली फिल्म

रेखा उस समय मजबूर थीं. 15 साल की एक्ट्रेस को कुछ समझ नहीं आया कि उन्हें क्या करना चाहिए. वैसे भी ये रेखा की पहली फिल्म थी.

बेटी ने पिता को बताया गलत

हाल ही में एक्टर बिस्वजीत की बेटी पल्लवी चटर्जी का इस सीन पर रिएक्शन आया था. उन्होंने इस सीन को गलत बताया और कहा कि उनके पिता को रेखा से इजाजत लेनी चाहिए थी. बता दें जिस फिल्म (अंजाना सफर) में रेखा-बिस्वजीत का ये किसिंग सीन शामिल था उसे सेंसर बोर्ड ने शुरुआत में बैन कर दिया था. बाद में साल 1979 में ये फिल्म ‘दो शिकारी’ के नाम से रिलीज की गई थी और फ्लॉप साबित हुई.

---Advertisement---
First published on: Aug 01, 2026 11:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola