Sunday, 2 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लोग कुछ भी सोच लेते…’ विवाद के बीच थलपति विजय के बेटे जेसन संजय का बड़ा खुलासा!

Jason Sanjay Breaks Silence Family Rumours: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के बेटे जेसन संजय ने हाल ही में अपने करियर की शुरुआत और पारिवारिक विवाद पर खुलकर बात की है.

---विज्ञापन---

Jason Sanjay Breaks Silence Family Rumours: फिल्मों के सुपरस्टार से राजनीति के महानायक बने थलपति विजय एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय इस बार अपने बेटे जेसन संजय की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं. फिल्म ‘सिग्मा’ से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रहने वाले जेसन संजय ने हाल ही में अपने पिता विजय की ऐतिहासिक चुनावी जीत से लेकर अपने करियर की शुरुआत और पारिवारिक विवाद पर खुलकर बात की है. इस दौरान उन्होंने पापा विजय और मां संगीता के बीच अनबन की अफवाहों पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कुछ कहा है.

यह एक ऐतिहासिक क्रांति…

बिहाइंडवुड्स टीवी को दिए एक इंटरव्यू में जेसन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में पिता विजय की ऐतिहासिक जीत पर बात करते हुए कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक क्रांति है. इसके चलते, चाहे मैं हूं, मेरी बहन हो या मेरा पूरा परिवार, हम सभी को एक अतिरिक्त जिम्मेदारी और विरासत मिली है जिसे हमें आगे बढ़ाना है. हमें इसकी रक्षा भी करनी होगी. हमें बेहद सतर्क और सावधान रहना होगा.’

---विज्ञापन---

पापा ने ही प्रेरित…

जेसन ने आगे कहा, ‘पापा चाहते थे कि मैं अपनी खुद की पहचान और नाम बनाऊं. हम दोनों के लिए सबसे अच्छी बात यह थी कि हम एक ही तरह से सोचते थे. हमारी सोच एक जैसी थी. एक पिता के रूप में उन्होंने मेरी मदद की. लेकिन जब मेरे करियर की बात आई, तो उन्होंने मुझे खुद से चीज़ें सीखने और ग्राउंड लेवल से चीजे सीखने के लिए प्रेरित किया.’

लोग कुछ भी सोच लेते…

इस दौरान जेसन ने सीधे तौर पर बिना जिक्र किए अपने परिवार को लेकर फैली अफवाहों पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी पॉजिटिव रिएक्शन आता है, तो कभी-कभी नेगेटिव भी आता है. मैं अक्सर इन पोस्ट और कमेंट्स को पढ़ता रहता हूं. मैं देखता हूं कि लोगों के रिएक्शन कैसे है, चाहे वह मेरी फिल्म के बारे में हो या मेरे परिवार के बारे में. लोग हमारे बारे में कुछ भी सोच लेते हैं. मेरे परिवार की वजह से मुझे बहुत सारा प्यार, विरासत और जिम्मेदारी मिली हुई है.’

---विज्ञापन---
First published on: Aug 02, 2026 12:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola