Salman Khan Tweets Based Book: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों और खबरों में रहते हैं. इन दिनों सलमान अपने नए लुक और छोटे भाई सोहेल खान की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. अपनी फिल्मों के अलावा सलमान खान अपनी हाजीर जवाबी और मजेदार कमेंट के लिए भी फैंस के बीच पॉपुलर हैं. लेकिन इस बार सलमान खान जिस वजह से हेडलाइन में आए वो कारण काफी अजीब और फेसिनेटिंग है. दरअसल, सलमान खान के कुछ फैंस ने उनके ट्वीट्स पर आधारित एक किताब छापी है, जो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
‘भाई के दोहे’ ने मचाया बवाल
इंदौर के रहने वाले 21 साल प्रथम सोलंकी और पुणे के रहने वाले 22 साल सोहम बोडके ने सलमान के ट्वीट और इंस्टाग्राम कैप्शन पर आधारित एक किताब पब्लिश की है. इस किताब का नाम ‘भाई के दोहे’ है. इस किताब को पिछले महीने ही रिलीज किया गया. इन दोनों लड़कों को एक दिन अचानक इसका आइडिया आया, जो अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है. इस किताब की मांग इतनी बढ़ गई है कि पहला बैच एक ही दिन में बिक गया.
भाई सच में रियल…
इस किताब को लेकर फैंस के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए प्रथम ने कहा, ‘मेरा प्लान तो खुद के लिए किताब बनाने का था. मैंने कभी इसे बेचने के बारे में नहीं सोचा था. लेकिन जब मैंने इसे स्टोरी पर डाला, तो लोगों से इसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. मैं बचपन से सलमान सर का फैन हूं, तो इसलिए इस किताब का आइडिया आया था. वो कोई एआई या प्रोफेशनल भाषा का इस्तेमाल नहीं करते. वो अपने मन की बात जैसे उनके दिल में आती है, वैसे ही लिखते हैं.’ वहीं, सोहम ने कहा, ‘यही बात उन्हें बाकी स्टार्स से अलग करती है, और यही वह चीज है जो हम जेन-जी को भी पसंद है. भाई सच में रियल हैं.