Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड के इस एक्टर को लोगों ने समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने की थी घटिया हरकत

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता और एक्ट्रेस हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. कई बार कलाकार किसी किरदार में खुद को पूरी तरह ढालने के लिए महीनों तक तैयारी करते हैं. आज हम ऐसे ही एक अभिनेता के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने ट्रांसजेंडर के किरदार के लिए अपना हुलिया पूरी तरह बदल लिया था. इतना ही नहीं, इस भूमिका की तैयारी के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ की घटना भी हुई थी.

अभय वर्मा बर्थडे

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अभिनेता अभय वर्मा की, जो आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 27 जुलाई 1998 को हरियाणा के पानीपत में हुआ था. अभय ने फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कुछ ही फिल्मों में काम किया है, लेकिन अपने छोटे से करियर में ही उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली है.

---Advertisement---

ऐसे अभय ने लिया एक्टिंग का फैसला

अभय का कभी अभिनेता बनने का सपना नहीं था. हालांकि, उन्होंने दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि आठवीं क्लास में कम नंबर आने के बाद वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' देखने गए थे. इस फिल्म को देखने के बाद वह रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बड़े फैन बन गए और तभी उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया.

19 की उम्र में शुरू किया था अभय ने करियर

महज 19 साल की उम्र में अभय मुंबई पहुंचे. इसके बाद उन्होंने पहली बार आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के साथ कई विज्ञापनों (Ads) में काम किया.

---Advertisement---

अभय वर्मा की फिल्में

इसके बाद वह कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आए. उन्होंने वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में काम किया और अपने सपोर्टिंग रोल से पहचान बनाई. इसके बाद वह फिल्म 'सफेद' और 'मुंज्या' में नजर आए. फिल्म 'मुंज्या' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी नजर आई थीं.

अभय के साथ हुई थी छेड़छाड़

वहीं, अभय वर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म 'सफेद' में उन्हें ट्रांसजेंडर 'चांदनी' का किरदार निभाने का मौका मिला था. इस भूमिका को पूरी तरह समझने और निभाने के लिए वह बनारस गए, जहां उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय के बीच रहकर उनके जीवन को करीब से जाना. इसी दौरान एक रात होटल लौटते समय कुछ लड़कों ने उन्हें घेर लिया. अभय ने बताया कि उन लड़कों ने बीच सड़क पर उनका रास्ता रोक लिया और उन्हें ट्रांसजेंडर समझकर बदसलूकी करने लगे। हालांकि, जब उन्होंने बताया कि वह ट्रांसजेंडर नहीं हैं, बल्कि एक फिल्म के किरदार की तैयारी कर रहे हैं, तब उन लोगों ने उन्हें जाने दिया.

---Advertisement---
First published on: Jul 27, 2026 11:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola