Monday, 8 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aamir Khan से Kishore Kumar तक… दो से ज्यादा शादियां रचा चुके हैं ये एक्टर्स

---विज्ञापन---

बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस के अफेयर की चर्चा आम बात है. अक्सर ही देखा गया है कि कलाकार अपनी पर्सनल लाइफ, डेटिंग और शादीशुदा जिंदगी को लेकर खबरों में बने रहते हैं. वहीं, इंडस्ट्री तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें एक या दो नहीं बल्कि तीन तीन शादियां रचाई हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

आमिर खान-गौरी स्प्रैट

लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का है. आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान तीसरी बार अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं. हालांकि एक्टर की ओर से इसको लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. वहीं इससे पहले आमिर ने रीना दत्ता और फिल्म मेकर किरण राव से शादी की थी.

---Advertisement---

किशोर कुमार

दिग्गज सिंगर और एक्टर किशोर कुमार ने चार शादियां की हैं. उनकी पहली शादी रूमा गुहा ठाकुरता से हुई थी. दूसरी शादी मधुबाला से. मधुबाला के निधन के बाद तीसरी शादी योगिता बाली से और उसके बाद उन्होंने चौथी शादी लीना चंदावरकर से की थी. किशोर कुमार की लव लाइफ बॉलीवुड की सबसे चर्चित कहानियों में से एक थी.

कबीर बेदी

दिग्गज एक्टर कबीर बेदी ने भी चार शादियां की है. उनकी पहली पत्नी प्रतिमा बेदी थीं. उसके बाद उन्होंने सुसान हम्फ्रीज और निक्की बेदी से शादी रचाई थी. वहीं, एक्टर ने 70 साल की उम्र में परवीन दुसांज से चौथी शादी की थी.

---Advertisement---

संजय दत्त

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. संजय दत्त हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहे हैं. उन्होंने सबसे पहले ऋचा शर्मा से शादी की थी. इसके बाद मॉडल रिया पिल्लई संग शादी रचाई और तीसरी शादी उन्होंने 2008 में मान्यता दत्त से की थी. कपल के दो बच्चे भी हैं और पहली शादी से उनकी एक बेटी है.

करण सिंह ग्रोवर

टीवी और बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने भी तीन शादियां की हैं. उन्होंने पहली शादी श्रद्धा निगम से की थी. इसके बाद उन्होंने जेनिफर विंगेट से शादी की और 2014 में तलाक के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ शादी की. कपल की एक बेटी भी है.

---Advertisement---
First published on: Jun 08, 2026 12:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola