Pepsi Sharma Passes Away: मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रहे. 37 साल का था. आज 37 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. पेप्सी हरियाणा के पॉपुलर रागिनी सिंगर थे. उनकी स्टेज परफॉर्मेंस में जमकर भीड़ हुआ करती थी. उन्होंने सपना चौधरी के साथ भी कई स्टेज शो किए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेप्सी को अचानक सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.
शोक में डूबी हरियाणा म्युजिक इंडस्ट्री
पेप्सी शर्मा ने ‘पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे’ गाने से पूरे देशभर में पॉपुलैरिटी हासिल की थी. उनका रियल नाम यशपाल शर्मा था. वो खासकर अपनी स्टेज परफॉरमेंस के लिए जाने जाते थे. सपना चौधरी समेत हरियाणा की कई स्टेज परफॉर्मर के साथ उन्होंने काम किया. हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका अहम योगदान है. पेप्सी शर्मा के निधन से हरियाणा म्युजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.
गाए कई हिट हरियाणवी गाने
हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा की क्षेत्रीय तौर पर जबरदस्त पहचान थी. वो एक मशहूर गायक, संगीतकार और गीतकार थे. अपनी अनोखी गायकी से उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री पर गहरी छाप छोड़ी है. पेप्सी ने ‘पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे’ के अलावा ‘गोरी रानी और पेप्सी शर्मा ने’, ‘तू जा बंदी ब्याहली’, ‘अरे हाइ… अरे हाइ’, ‘तेरे जीजा से तंग आली’ और ‘तेरी हां में और न में न’ जैसे हिट रागिनी और स्टेज शो किए.
पेप्सी शर्मा ने ना सिर्फ हरियाणा बल्कि पश्मिची उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान-पंजाब समेत कई राज्यों में स्टेज परफॉर्मेंस दी थी. पेप्सी ने रागिनी के जरिए हरियाणा की लोक संस्कृति की झलक दिखाई. उनकी इसी कला पर दर्शक उनके दीवाने थे.