---विज्ञापन---
Aamir Khan-Gauri Spratt की शादी की अनदेखी फोटोज आईं सामने, फंक्शन में बला की खूबसूरत दिखीं एक्टर की पत्नी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. दोनों लंबे समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए थे. आखिरकार, 5 जुलाई को कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज कर ली. यह आमिर खान की तीसरी और गौरी स्प्रैट की दूसरी शादी है. शादी के बाद अब दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इसी बीच कपल की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
आमिर और गौरी की शादी में पहुंचे ये सेलेब्स
दरअसल, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में कई नामी हस्तियां शामिल हुईं. इस दौरान आशुतोष गोवारिकर, राजकुमार हिरानी, एली अवराम और इरफान पठान समेत कई सेलेब्स समारोह में पहुंचे थे. वहीं, आमिर के बेटे जुनैद खान और बेटी इरा खान भी इस खास मौके पर मौजूद रहे. मुकेश अंबानी ने भी समारोह में शिरकत की.
एली अवराम ने गौरी संग शेयर की फोटोज
वहीं, अभिनेत्री एली अवराम ने गौरी स्प्रैट के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है. इसमें गौरी और एली एक साथ पोज देती नजर आ रही हैं. एली ने इस दौरान पिंक रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने गोल्डन झुमके और सिंपल मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया.
कुछ ऐसा था शादी में आमिर और गौरी का लुक
शादी के दौरान आमिर खान ने ऑफ-व्हाइट कुर्ता और धोती पहनी थी, जिसमें वह बेहद अच्छे लग रहे थे. वहीं, गौरी स्प्रैट दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने ऑफ-व्हाइट लहंगे के साथ हल्का मेकअप किया था और व्हाइट व ग्रीन रंग की हैवी ज्वेलरी कैरी की थी. उनका ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
गौरी को काफी वक्त से डेट कर रहे आमिर
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने साल 2024 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया से गौरी का परिचय कराया था और उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर सबसे मिलवाया था. इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया.
आमिर का दो बार हो चुका है तलाक
गौरी स्प्रैट के साथ यह आमिर खान की तीसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने किरण राव से दूसरी शादी की थी, जबकि उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जो लव मैरिज थी. रीना दत्ता और आमिर खान के दो बच्चे हैं. हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.