Saturday, 6 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

वीकेंड की छुट्टी में OTT पर एंजॉय करें ये 9 डार्क कॉमेडी फिल्में, हर सीन में सस्पेंस के साथ मिलेगा हंसी का डबल डोज

---विज्ञापन---

हर साल बॉलीवुड की तमाम फिल्में रिलीज होती हैं. जिसमें कुछ बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा देती हैं, तो कुछ फ्लॉप हो जाती हैं. हालांकि इसमें से कई ऐसी मूवीज भी होती हैं, जो अपनी शानदार कहानी, डायरेक्शन, कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग के कारण सालों तक लोगों के जहन में बस जाती हैं. वहीं, अगर आप डार्क थ्रिलर कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं तो ओटीटी पर कई ऐसी बेहतरीन मूवीज हैं जिन्हें आप इस वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

अंधाधुन

साल 2018 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म 'अंधाधुन' में आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू नजर आईं थी. यह फिल्म एक पियानिस्ट के बारे में है, जो कि अंधे होने का नाटक करता है और इसी बीच वह एक मर्डर होते हुए देख लेता है. जिसके बाद उसके लिए तमाम मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं. कहानी की एंडिंग में बेहद जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है. इस फिल्म को IMDB पर 8.2 की रेटिंग मिली है और इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

दिल्ली बेली

साल 2011 में रिलीज हुई इमरान खान, वीर दास स्टारर फिल्म 'दिल्ली बेली' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है. यह फिल्म तीन रूममेट्स के बारे में है, जिनकी लाइफ एकदम अस्त व्यस्त है और इस बीच उनकी मुलाकात एक गैंगस्टर से हो जाती है. फिल्म को IMDB पर 7.6 की रेटिंग मिली है. यह फिल्म यूट्यूब पर मौजूद है.

मोनिका ओ माय डार्लिंग

'मोनिका ओ माय डार्लिंग' फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी एक रोबोटिक्स इंजीनियर के बारे में है, जो कि अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मोनिका के ब्लैकमेल के जाल में फंस जाता है और बाद में यह एक मर्डर में बदल जाता है. इस डार्क कॉमेडी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म को IMDB पर 7.4 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

डार्लिंग्स

आलिया भट्ट और विजय वर्मा स्टारर फिल्म 'डार्लिंग्स' साल 2022 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी है. फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से आलिया का पति उसके साथ मारपीट करता है. इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसे IMDb पर 6.7 की रेटिंग मिली है.

लूडो

अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'लूडो' साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस मूवी में जबरदस्त कॉमेडी और थ्रिलर है. फिल्म में चारों किरदारों की कहानी कहीं न कहीं एक दूसरे से जुड़ी होती है. इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर इस वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं.

---Advertisement---

गो गोवा गॉन

सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'गो गोवा गॉन' साल 2013 में रिलीज हुई थी. यह एक जॉम्बी कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जो कि तीन दोस्तों के बारे में है. तीनों ही गोवा के एक सुनसान आईलैंड पर ड्रग्स के नशे में एक पार्टी में बुरी तरह से फंस जाते हैं. इसके बाद तीनों के साथ तमाम हैरान करने वाली चीजें होती हैं. फिल्म को आप जी5 पर मुफ्त में देख सकते हैं.

ब्लैकमेल

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लैकमेल' में  इरफान खान, कीर्ति कुल्हारी, दिव्या दत्ता और उर्मिला मातोंडकर जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म शादीशुदा शक्त के बारे में है, जिसे अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चलता है और वो उसके बाद अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड को ब्लैकमेल करता है. इस मूवी को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

जाने भी दो यारो

1983 की फिल्म 'जाने भी दो यारो' भी एक बेहतरीन कॉमेडी ड्रामा है, जो कि एक न्यूजपेपर एडिटर और दो फोटोग्राफर्स के बारे में है. जो गलती से एक मर्डर को कैमरे में कैद कर लेते हैं. इस मूवी को जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

मां बहन

आखिर में हम बात करेंगे हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'मां बहन' की. यह फिल्म एक मां और दो बेटियों के बारे में है. तीनों की जिंदगी तब बदल जाती है, जब उन्हें अपने पड़ोसी की रसोई में एक लाश छिपी हुई मिलती है.

---Advertisement---
First published on: Jun 06, 2026 11:51 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola