Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

75 साल की शबाना आजमी ने ट्रक में बैठकर पार किया पुलिस का बैरिकेड, CJP प्रदर्शन से वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

Shabana Azmi Protest Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी सोमवार को सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं. जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इनमें से कुछ वीडियो को शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसी तरह वीडियो में शबाना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए एक ट्रक में बैठकर बाकी प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस का बैरिकेड पार करती दिखाई दे रही है. उनके साथ एक्टर प्रकाश राज भी नजर आ रहे हैं. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

ट्रक में बैठीं शबाना आजमी

शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम पर CJP के विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिग्गज एक्ट्रेस विरोध मार्च के दौरान एक्टर प्रकाश राज के साथ ट्रक में यात्रा करती दिखाई दे रही हैं. इसी ट्रक में बैठकर उन्होंने पुलिस के बैरिकेड को पार किया.

---Advertisement---

शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन...

शबाना आजमी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'ट्रक में. सरकार ने आखिरकार बातचीत के लिए सहमति दे दी है. यह शिक्षा सुधारों के लिए जंतर-मंतर पर एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन है.' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सरकार की तरफ से CJP के नेताओं के साथ बातचीत करने पर सहमति जताने पर राहत व्यक्त की है.

सभी साथियों को नमन...

वहीं, एक दूसरे वीडियो में शबाना आजमी प्रदर्शनकारियों की मदद से बैरिकेड पार करती हुई दिखाई दे रही हैं, जहां वो कहती हैं, 'मैं यहां पहुंच गई हूं. यहां की एनर्जी और इतने सारे लोगों को देखकर हिम्मत मिलती है.' वहीं, उन्होंने इस वीडियो में के कैप्शन में लिखा, 'यहां इतनी तदाद में लोग जमा हुए. इन सभी साथियों को नमन.'

---Advertisement---

अधिकार का प्रयोग...

इसके अलावा, इस दौरान शबाना ने पीटीआई से बात करते हुए ने कहा, 'हम सभी जो यहां मौजूद हैं, शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए आए हैं, अपने देश के संविधान द्वारा मिले अधिकार का प्रयोग करने के लिए आए हैं. महात्मा गांधी ने हमें शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना सिखाया था, और हम उसी आधार पर यहां आए हैं.'

First published on: Jul 20, 2026 11:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola