---विज्ञापन---
‘हनुमान अंश’ ही नहीं, कम बजट में बनी ये 5 फिल्में भी बॉक्स ऑफिस काट चुकी हैं गदर, रही सुपरहिट
महज 2 करोड़ रुपये में बनी हनुमान अंश इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और इसने 240 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि तमाम ऐसी और फिल्में है, जो कम बजट में बनी है और इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया है.
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक तमाम ऐसी फिल्में है, जो कि कम बजट में बनी हैं और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं. हनुमान अंश एक ऐसी ही फिल्म है, जो महज 2 करोड़ के मामूली बजट में बनी है और इस फिल्म ने 42 दिनों में 243.38 करोड़ का भारत में शानदार कारोबार कर लिया है. वहीं, आज हम हनुमान अंश के अलावा कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जो कि कम बजट में बनी हैं और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
कांतारा
लिस्ट में पहला नाम साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा' का है. महज 15 से 16 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने दुनिया भर में 400 करोड़ का शानदार कारोबार किया था. फिल्म का डायरेक्शन ऋषभ शेट्टी ने किया था और वो इस मूवी में लीड रोल में भी नजर आए थे.
हनु मान
लिस्ट में दूसरा नाम 2024 की मूवी 'हनु मान' है. 20 से 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन में बनी ये एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसमें एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा.
द केरला स्टोरी
अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरला स्टोरी' साल 2023 में रिलीज हुई थी और इसका डायरेक्शन सुदीप्तो सेन ने किया था. फिल्म सिर्फ 15 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी और इस मूवी ने दुनिया भर में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. द केरला स्टोरी 2023 की सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक थी.
स्त्री
लिस्ट में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' भी शामिल है. इस फिल्म को सिर्फ 20 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था और इसने 180 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था.
सीक्रेट सुपरस्टार
आखिर में हम बात करेंगे 2017 की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की.आमिर खान, जायरा वसीम स्टारर ये फिल्म महज 15 करोड़ के बजट में बनी थी और मूवी ने दुनिया भर में 900 करोड़ का कारोबार किया था. इसने चाइना में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया था.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.