---विज्ञापन---
Toxic ही नहीं, ये 5 फिल्में भी ओपनिंग डे पर कर चुकी हैं धमाकेदार कमाई, जानें नंबर पर है कौन?
टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. इसने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, इसके अलावा भी कई ऐसी फिल्में है, जिन्होंने ओपनिंड डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है.
5 Highest Grossing Indian Films: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. मूवी ने ओपनिंग डे पर भारत में 101.10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, दुनिया भर में इस फिल्म ने पहले दिन 137 करोड़ का कारोबार किया. वहीं, कुछ ऐसी ही और भारतीय फिल्में है, जिन्होंने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया था. इस लिस्ट में तमाम हिट मूवीज के नाम शामिल है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
पुष्पा 2 द रूल
लिस्ट में पहला नाम अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' का नाम है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 191 करोड़ का कलेक्शन किया था.
धुरंधर द रिवेंज
लिस्ट में दूसरे स्थान पर साल 2026 की हिट फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' है. रणवीर सिंह स्टारर इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 138 करोड़ का कलेक्शन किया था.
आरआरआर
इसके अलावा लिस्ट में तीसरा नाम एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का है. फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण अहम रोल में नजर आए हैं. इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 133 करोड़ का कलेक्शन किया था.
बाहुबली द कंक्लूजन
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी 2017 की फिल्म 'बाहुबली द कंक्लूजन' भी शामिल है. इस फिल्म ने दुनिया भर में रिपोर्ट्स के मुताबिक 133 करोड़ का कारोबार किया था.
केजीएफ चैप्टर 2
आखिर में यश स्टारर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' है. 2022 की इस मूवी ने दुनिया भर में जानकारी के मुताबिक 127 करोड़ के साथ शानदार ओपनिंग की थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.