Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raksha Bandhan Song: 55 सालों से भाई-बहन की पहली पसंद बना हुआ है ये गाना, हर ‘रक्षाबंधन’ पर होता है ट्रेंड

55 साल पुराना ये गाना आज भी हर रक्षाबंधन पर बजता है. ये गाना आज भी भाई-बहन के दिलों के बेहद करीब है.

phoolon ka taron ka

Song: 28 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार है. ये त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और उनके एक-दूसरे पर विश्वास को दर्शाता है. फिल्मी दुनिया में रक्षाबंधन और भाई-बहन के प्यार पर कई गाने बन चुके हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बता रहे हैं, जो 55 साल बाद भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. इस गाने के बोल्ड आज भी बेहद पसंद किए जाते हैं. चलिए इस रक्षाबंधन स्पेशल गाने के बारे में जानते हैं.

कौनसा गाना?

दिलचस्प बात ये है कि ये गाना रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए नहीं बना था, लेकिन आज इस फेस्टिव का ‘एंथम’ बन चुका है. इस गाने लता मंगेशकर ने 10 साल के बच्चे की आवाज में गाया था. हम बात कर रहे हैं देव आनंद और जीनत अमान स्टारर फिल्म हरे राम हरे कृष्णा के गाने ‘फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है’ की. सालों पहले आया है गाना आज हर रक्षाबंधन पर बजता है. पिछले 55 सालों से ये बहनों के लिए एक खूबसूरत तोहफे जैसा है.

---विज्ञापन---

रक्षाबंधन के लिए नहीं बना था गाना

इस गाने के तैयार होने का किस्सा भी बड़ा मजेदार है. दरअसल इस गाने को बनाते हुए पंचम दा ने राखी को ध्यान में रखकर नहीं बनाया था. इसके लेकर संगीतकार पंचम दा ने अपने एक इंटरव्यू में ये बताया था कि गीत कहानी की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाया था, जहां एक भाई अपनी बिछड़ी हुई बहन को बचपन की याद दिलाने के लिए पेड़ के पीछे से छुपकर ये गीत गाता है. हालांकि, बाद में ये गाना रक्षाबंधन का सबसे बड़ा प्रतीक बन गया और हर रक्षाबंधन ये गाना ट्रेंड में रहता है. इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार दोनों ने गाया था.

फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में शमिल इस गाने को देव आनंद और जीनत अमान के बचपन के किरदारों पर फिल्माया गया है. इस इस गाने के दो वर्जन हैं, एक मेल दूसरा फीमेल. मेल वर्जन किशोर कुमार ने और फीमेल वर्जन को लता मंगेशकर ने गाया है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 27, 2026 10:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola